आत्मानात्म-विवेक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आत्मानात्म-विवेक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

आत्म तत्व

 


जीवात्मा परमात्मा का अंश है- ‘ममैवांशो जीवलोके’। इसलिये जब उसमें अपने अंशी परमात्मा को प्राप्त करने की भूख जाग्रत होती है और उसकी पूर्ति न होने का दुःख होता है, तब उस दुःख को भगवान सह नहीं सकते। अतः उसकी पूर्ति भगवान स्वतः करते हैं। ऐसे ही जब साधक को अपने भीतर स्थित संशय से व्याकुलता या दुःख होता है, तब वह दुःख भगवान को असह्य होता है। संशय दूर करने के लिये भगवान से प्रार्थना नहीं करनी पड़ती, प्रत्युत जिस संशय को लेकर साधक को दुःख हो रहा है, उस संशय को दूर करके भगवान स्वतः उसका वह दुःख मिटा देते हैं। संशयात्मा पुरुष की एक पुकार होती है, जो स्वतः भगवान तक पहुँच जाती है।




संशय के कारण साधक की वास्तविक उन्नति रुक जाती है, इसलिये संशय दूर करने में ही उसका हित है। भगवान प्राणिमात्र के सुहृद हैं- ‘सुहृदं सर्वभूतानाम्’, इसलिये जिस संशय को लेकर मनुष्य व्याकुल होता है और वह व्याकुलता उसे असह्य हो जाती है, तो भगवान उस संशय को किसी भी रीति- उपाय से दूर कर देते हैं। गलती यही होती है कि मनुष्य जितना जान लेता है, उसी को पूरा समझकर अभिमान कर लेता है कि मैं ठीक जानता हूँ। यह अभिमान महान पतन करने वाला हो जाता है।


‘नायं लोकोऽस्ति न परो न सुखं संशयात्मनः’- इस श्लोक में ऐसे संशयात्मा मनुष्य का वर्णन है, जो ‘अज्ञ’ और ‘अश्रद्धालु’ है। तात्पर्य यह है कि भीतर संशय रहने पर भी उस मनुष्य की न तो अपनी विवेकवती बुद्धि है और न वह दूसरे की बात ही मानता है। इसलिये उस संशयात्मा मनुष्य का पतन हो जाता है। उसके लिये न यह लोक है, न परलोक है और न सुख ही है। संशयात्मा मनुष्य का इस लोक में व्यवहार बिगड़ जाता है। कारण कि वह प्रत्येक विषय में संशय करता है, जैसे- यह आदमी ठीक है या बेठीक है? यह भोजन ठीक है या गलत है? इसमें मेरा हित है या अहित है? आदि। उस संशयात्मा मनुष्य को परलोक में भी कल्याण की प्राप्ति नहीं होती; क्योंकि कल्याण में निश्यात्मिका बुद्धि की आवश्यकता होती है और संशयात्मा मनुष्य दुविधा में रहने के कारण कोई एक निश्चय नहीं कर सकता; जैसे- जप करूँ या स्वाध्याय करूँ? संसार का काम करूँ या परमात्मप्राप्ति करूँ? आदि। भीतर संशय भरे रहने के कारण उसके मन में भी सुख शांति नहीं रहती। इसलिये विवेकवती बुद्धि और श्रद्धा के द्वारा संशय को अवश्य ही मिटा देना चाहिये।


दो अलग-अलग बातों को पढ़ने सुनने से संशय पैदा होता है। वह संशय या तो विवेक विचार के द्वारा दूर हो सकता है या शास्त्र तथा संत महापुरुषों की बातों को श्रद्धापूर्वक मानने से। इसलिये संशययुक्त पुरुष में यदि अज्ञता है तो वह विवेक विचार को बढ़ाये और यदि अश्रद्धा है तो श्रद्धा को बढ़ाये; क्योंकि इन दोनों में से किसी एक को विशेषता से अपनाये बिना संशय दूर नहीं होता।


योगसंन्यस्तकर्माणं ज्ञानसंछिन्नसंशयम् ।

आत्मवन्तं न कर्माणि निबध्नन्ति धनञ्जय ।। 4.41 ।।


योग के द्वारा जिसका संपूर्ण कर्मों से संबंध विच्छेद हो गया है और ज्ञान के द्वारा जिसके संपूर्ण संशयों का नाश हो गया है, ऐसे स्वरूप परायण मनुष्य को कर्म नहीं बाँधते।


‘योगसंन्यस्तकर्माणम्’- शरीर, इंद्रियाँ, मन, बुद्धि आदि जो वस्तुएँ हमें मिली हैं और हमारी दीखती हैं, वे सब दूसरों की सेवा के लिये ही हैं, अपना अधिकार जमाने के लिये नहीं। इस दृष्टि से जब उन वस्तुओं को दूसरों की सेवा में लगा दिया जाता है, तब कर्मों और वस्तुओं का प्रवाह संसार की ओर ही हो जाता है और अपने में स्वतः सिद्ध समता का अनुभव हो जाता है। इस प्रकार योग के द्वारा जिससे कर्मों से संबंध-विच्छेद कर लिया है, वह पुरुष ‘योगसंन्यस्तकर्मा’ है।


जब कर्मयोगी कर्म में अकर्म तथा अकर्म में कर्म देखता है अर्थात कर्म करते हुए अथवा न करते हुए- दोनों अवस्थाओं में नित्य-निरंतर असंग रहता है, तब वही वास्तव में ‘योगसंन्यस्तकर्मा’ होता है।


‘ज्ञानसंछिन्नसंशयम्’- मनुष्य के भीतर प्रायः ये संशय रहते हैं कि कर्म करते हुए ही कर्मों से अपना संबंध विच्छेद कैसे होगा? अपने लिये कुछ न करें तो अपना कल्याण कैसे होगा? आदि। परंतु जब वह कर्मों के तत्त्व को अच्छी तरह जान लेता है, तब उसके समस्त संशय मिट जाते हैं। उसे इस बात का स्पष्ट ज्ञान हो जाता है कि कर्मों और उनके फलों का आदि और अंत होता है, पर स्वरूप सदा ज्यों-का-त्यों रहता है। इसलिये कर्ममात्र का संबंध ‘पर’ के साथ, ‘स्व’ के साथ बिलकुल नहीं। इस दृष्टि से अपने लिये कर्म करने से कर्मों के सात संबंध जुड़ जाता है और निष्काम भावपूर्वक केवल दूसरों के लिये कर्म करने से कर्मों से संबंध विच्छेद हो जाता है। इससे सिद्ध होता है कि अपना कल्याण दूसरों के लिये कर्म करने से ही होता है, अपने लिये कर्म करने से नहीं।


‘आत्मवन्तम्’- कर्मयोगी का उद्देश्य स्वरूप बोध को प्राप्त करने का होता है, इसलिये वह सदा स्वरूप के परायण रहता है। उसके संपूर्ण कर्म संसार के लिये ही होते हैं। सेवा तो स्वरूप से ही दूसरों के लिये होती है, खाना-पीना, सोना-बैठना आदि जीवन निर्वाह की संपूर्ण क्रियाएँ भी दूसरों के लिये ही होती हैं; क्योंकि क्रियामात्र का संबंध संसार के साथ है, स्वरूप के साथ नहीं।


‘न कर्माणि निबध्रन्ति’- अपने लिये कोई भी कर्म न करने से कर्मयोग का संपूर्ण कर्मों से संबंध विच्छेद हो जाता है अर्थात वह सदा के लिये संसार बंधन से सर्वथा मुक्त हो जाता है। कर्म स्वरूप से बंधनकारक हैं ही नहीं। कर्मों में फलेच्छा, ममता, आसक्ति और कर्तृत्वाभिमान ही बाँधने वाला है।


तस्मादज्ञानसंभूतं हृत्स्थं ज्ञानासिनात्मनः ।

छित्त्वैनं संशयं योगमातिष्ठोत्तिष्ठ भारत ।। 4.42 ।।


अर्थ- इसलिये हे भरवंशी अर्जुन! हृदय में स्थित इस अज्ञान से उत्पन्न अपने संशय का ज्ञानरूप तलवार से छेदन करके योग में स्थित हो जा, (और युद्ध के लिये) खड़ा हो जा।


व्याख्या- ‘तस्मादज्ञानसंभूत.......छित्तवैनं संशयम्’- पूर्व श्लोक में भगवान ने यह सिद्धांत बताया कि जिसने समता के द्वारा समस्त कर्मों से संबंध विच्छेद कर लिया है और ज्ञान के द्वारा समस्त संशयों को कष्ट कर दिया है, उस आत्मपरायण कर्मयोगी को कर्म नहीं बाँधते अर्थात वह जन्म मरण से मुक्त हो जाता है। अब भगवान ‘तस्मात्’ पद से अर्जुन को भी वैसा ही जानकर कर्तव्य-कर्म करने की प्रेरणा करते हैं।


अर्जुन के हृदय में संशय था- युद्ध रूप घोर कर्म से मेरा कल्याण कैसे होगा? और कल्याण के लिये मैं कर्मयोग का अनुष्ठान करूँ अथवा ज्ञानयोग का? इस श्लोक में भगवान इस संशय को दूर करने की प्रेरणा करते हैं; क्योंकि संशय के रहते हुए कर्तव्य का पालन ठीक तरह से नहीं हो सकता।


‘अज्ञानसंभूतम्’ पद का भाव है कि सब संशय अज्ञान से अर्थात कर्मों के और योग के तत्त्व को ठीक-ठीक न समझने से ही उत्पन्न होते हैं। क्रियाओं और पदार्थों को अपना और अपने लिये मानना ही अज्ञान है। यह अज्ञान जब तक रहता है, तब तक अंतःकरण में संशय रहते हैं; क्योंकि और पदार्थ विनाश है और स्वरूप अविनाशी है।


तीसरे अध्याय में कर्मयोग का आचरण करने की और इस चौथे अध्याय में कर्मयोग को तत्त्व से जानने की बात विशेषरूप से आयी है। कारण कि कर्म करने के साथ-साथ कर्म को जानने की भी बहुत आवश्यकता है। ठीक-ठीक जाने बिना कोई भी कर्म बढ़िया रीति से नहीं होता। इसके सिवाय अच्छी तरह जानकर कर्म करने से जो कर्म बाँधने वाले होते हैं, वे ही कर्म मुक्त करने वाले हो जाते हैं। इसलिये इस अध्याय में भगवान ने कर्मों को तत्त्व से जानने पर विशेष जोर दिया है।


पूर्वश्लोक में भी ‘ज्ञानसंछिन्नसंशयम्’ पद इसी अर्थ में आया है। जो मनुष्य कर्म करने की विद्या को जान लेता है, उसके समस्त संशयों का नाश हो जाता है। कर्म करने की विद्या है- अपने लिये कुछ करना ही नहीं है।


'योगमातिष्ठोत्तिष्ठ भारत’- अर्जुन अपने धनुष बाण का त्याग करके रथ के मध्य भाग में बैठ गये थे। उन्होंने भगवान से साफ कह दिया था कि ‘मैं युद्ध नहीं करूँगा’- ‘न योत्स्ये’। यहाँ भगवान अर्जुन को योग में स्थित होकर युद्ध के लिये खड़े हो जाने की आज्ञा देते हैं। यही बात भगवान ने दूसरे अध्याय के अड़तालीसवें श्लोक में ‘योगस्थः कुरु कर्माणि’ पदों से भी कही थी। योग का अर्थ ‘समता’ है- ‘समत्वं योग उच्यते’।


अर्जुन युद्ध को पाप समझते थे।[5] इसलिये भगवान अर्जुन को समता में स्थित होकर युद्ध करने की आज्ञा देते हैं; क्योंकि समता में स्थित होकर युद्ध करने से पाप नहीं लगता। इसलिये समता में स्थित होकर कर्तव्य कर्म करना ही कर्म बंधन से छूटने का उपाय है।


संसार में रात-दिन अनेक कर्म होते रहते हैं, पर उन कर्मों में राग द्वेष न होने से हम संसार के उन कर्मों बँधते नहीं, प्रत्युत निर्लिप्त रहते हैं। जिन कर्मों में हमारा राग या द्वेष हो जाता है, उन्हीं कर्मों से हम बँधते हैं। कारण कि राग या द्वेष से कर्मों के साथ अपना संबंध जुड़ जाता है। जब राग द्वेष नहीं रहते अर्थात समता आ जाती है, तब कर्मों के साथ अपना संबंध नहीं जुड़ता; अतः मनुष्य कर्म बंधन से मुक्त हो जाता है।


अपने स्वरूप को देखे तो उसमें समता स्वतः सिद्ध है। विचार करें कि प्रत्येक कर्म का आरंभ होता है और समाप्ति होती है। उन कर्मों का फल भी आदि और अंत वाला होता है। परंतु स्वरूप निरंतर ज्यों-का-त्यों रहता है। कर्म और फल अनेक होते हैं, पर स्वरूप एक ही रहता है। अतः कोई भी कर्म अपने लिये न करने से और किसी भी पदार्थ को अपना और अपने लिये न मानने से जब क्रिया पदार्थ रूप संसार से सर्वथा संबंध विच्छेद हो जाता है, तब स्वतः सिद्ध समता का अपने आप अनुभव हो जाता है। 


साधारणतः मनुष्य अपना यज्ञ खुलमखुल्ला या छुपे रूप में अपने अहंभाव को ही अर्पित करता है; उसकी आहुति अपने अहं-संकल्प तथा अज्ञान की एक मिथ्या क्रिया ही होती है। अथवा वह अपना ज्ञान, कर्म, अभीप्सा, तथा बल-पौरूष के कार्य आंशिक, पार्थिव एवं वैयक्तिक उद्देश्यों के लिये नाना देवताओं के प्रति अर्पित करता है। इसके विपरीत, ज्ञानी मनुष्य एवं मुक्त जीव अपने सब कर्मों को फल के प्रति या अपनी निम्नतर वैयक्तिक कामनाओं की पूर्ति के प्रति लेश मात्र भी आसक्ति रखे बिना एकमेव सनातन भगवान को अर्पित करना है। वह ईश्वर के लिये कर्म करता है, अपने लिये नहीं, विश्व-मंगल के लिये एवं विश्वात्मा के लिये कर्म करता है, अपने ही द्वारा गढ़े हुए किसी वैयक्तिक एवं विशिष्ट उद्देश्य के लिये या अपने मानसिक संकल्प द्वारा परिकल्पित किसी धारण के लिये या अपनी प्राणिक लालसाओं के किसी लक्ष्य के लिये नहीं, भगवान के एक माध्यम के रूप में कार्य करता है, जगद-व्यवसाय में एक प्रधान तथा स्वतंत्र व्यवसायी के रूप में नहीं। और यह ध्यान में रहे कि यह एक ऐसा कार्य है जो केवल उसी हदतक किया जा सकता है जिस हदतक हमारा मन समता, विश्वमयता, विशाल निर्व्यक्तिकता एवं आग्रहशील अहं के प्रत्येक छद्मवेश से सुस्पष्ट मुक्ति लाभ कर लेता है, इन चीजों के बिना यह वास्तव में किया ही नहीं जा सकताः क्योंकि इनके बिना इस प्रकार कार्य करने का दम भरना केवल एक भ्रम या धोखा ही है। इस जगत का समस्त कर्म विश्व के अधीश्वर का कर्म है, स्वयंभू परमेश्वर का कार्य-व्यापार है, स्वयं यह जगत प्रकृति के अंदर उन्हीं की अविच्छिन्न सृष्टि तथा विकासशील संभूति है, अर्थपूर्ण अभिव्यक्ति एवं जीवंत प्रतिमूर्ति है। फल उन्हीं के हैं, परिणाम भी वही होते हैं जिन्हें वे निर्धारित करते हैं और जहाँ तक हमारा वैयक्तिक कर्म अहंपूर्ण दावे से प्रेरित होता है वहाँ तक यह केवल एक तुच्छ योगदान ही होता है। हमारे अंदर के परम पुरुष और परमात्मा सबके अंदर अवस्थित पुरुष एवं आत्मा हैं, और वे हमारे अहंभाव के लिये नहीं बल्कि जागतिक उद्देश्य एवं जगतकल्याण के लिये वस्तुओं का परिचालन करते हैं, वे ही हमारे कर्म को नियंत्रित या निराकृत करते हैं। निर्वैंयक्तिक तथा निष्काम भाव से और कर्मफल की आसक्ति के बिना, ईश्वर और जगत तथा महत्तर आत्मा के लिये एवं विश्व-संकल्प की परिपूर्ति के लिये कर्म करना ही मुक्ति और सिद्धि का पहला सोपान है। 


परंतु इस सोपान के परे एक और महत्तर गति है, अपने अंतः स्थित भगवान के प्रति अपने सब कार्मों का आंतरिक समर्पण। क्योंकि, अनंत प्रकृति ही हमारे कर्मों को प्रेरित करती है और इसके अंदर तथा ऊपर अवस्थित ईश्वरीय संकल्प ही हमसे कर्म की मांग करता है, हमारा अहंभाव कर्म के सम्बंध में जो चुनाव करता है या यह उसे जो रूप प्रदान करता है वह हमारे सत्त्व, रज, तम-रूपी गुण का अंशदान है, निम्नतरी प्रकृति से जनित विकृति है। इस विकृति के पैदा होने के कारण यह है कि अहं अपने-आपको कर्ता समझता है; कर्म की धारा सीमित वैयक्तिक प्रकृति का रूप धारण कर लेती है और जीव उससे तथा उसके संकीर्ण रूपों से बंध जाता है और कर्म को अपने अंतर की असीम शक्ति से शुद्ध और स्वच्छंद रूप में प्रवाहित नहीं होने देता। अहं कर्म और उसके परिणाम से आबद्ध हो जाता है; जैसे वह कर्म आरंभ करने का दायित्व लेने तथा उसके लिये वैयक्तिक संकल्प करने का दावा करता है वैसे ही उसे वैयक्तिक परिणाम और प्रतिफल को भी भोगना पड़ता है।


मुक्ति और पूर्ण कर्म तो तभी किया जा सकता है यदि पहले हम अपना कर्म तथा उसका आरंभ अपनी सत्ता के दिव्य स्वामी के प्रति निवेदित करें और फिर अंत में उसे पूर्ण रूप से उन्हें समर्पित कर दें; क्योंकि हम अनुभव करते हैं कि हमारे अंदर अवस्थित परम उपस्थिति उसे उत्तरोत्तर अपने हाथ में ले रही है, हमरी अंतरात्मा एक आंतरिक शक्ति तथा देतत्त्व के साथ प्रगाढ़ सान्निध्य तथा घनिष्ट एकत्व में लीन होती जा रही है और कर्म सीधे महत्तर आत्मा से, सनातन सत्ता की सर्वज्ञ, अनंत, विश्वगत शक्ति से निःसृत हो रहा है, क्षुद्र व्यक्तिगत अहं के अज्ञान से नहीं तब भी कर्म का चुनाव तथा गठन तो प्रकृति के अनुसार ही होता है पर वह होता है पूर्ण रूप से हमारी प्रकृति के अंदर विद्यमान भगवत्संकल्प के द्वारा, और अतएव उसका बाह्य रूप चाहे जो हो पर वह अंदर से मुक्त और पूर्ण ही होता है। वह अनंत की इस आभ्यतंर आध्यात्मिक छाप को लेकर आता है कि यही करणीय कार्य है, कर्तव्यं कर्म, कर्म और उसका एक-एक पग कर्म के सर्वज्ञ स्वामी की गतिविधयों में नियत हुआ रहता है। मुक्त व्यक्ति जब अपनी करणात्मक व्यक्तिगत सत्ता को तथा अपनी प्रकृति के विशेष संकल्प एवं बल को कर्म का साधन तथा निमित्त बनाकर उसमें योगदान करता है तब भी उसकी आत्मा अपनी निर्व्यक्तिकता में मुक्त रहते है।


वह संकल्प एवं बल तब उसका पृथक तथा अहंमय रूप से अपना निजी नहीं होता, बल्कि वह उन अतिव्यक्तिक(Supra Personal) भगवान का होता है जो अपनी आत्मा की इस अभिव्यक्ति में, अपने असंख्य व्यक्तित्वों में से अन्यतम इस व्यक्तित्व में इसके अपने स्वभाव के द्वारा[1] कर्म करते हैं। यह मुक्त पुरुष के कर्म का उत्तम ‘गुह्य’ और रहस्य है, उत्तमं रहस्यम्। यह भागवत ज्योति के अंदर मानव आत्मा के विकसित हो जाने का तथा परमोच्च विश्व-प्रकृति के साथ अपनी प्रकृति का ऐक्य साधित कर लेने का फल है। वह परिवर्तन ज्ञान के बिना साधित नहीं हो सकता। आत्मा, ईश्वर तथा जगत का यथार्थ ज्ञान आवश्यक है और साथ ही उस ज्ञान से उपलब्ध महत्तर चेतना में निवास करना तथा विकसित होना भी। यह तो अब हमें पता लग ही चुका है कि वह ज्ञान क्या है।


इतना स्मरण रखना पर्याप्त है कि यह मानवीय मानसिक दृष्टि से भिन्न और विशालतर एक और ही दृष्टि पर, एक परिवर्तित दृष्टि एवं उपलब्धि पर आधारित है जिसके द्वारा मनुष्य सर्वप्रथम अहंबुद्धि और उसके समस्त सम्बंधों की संकीर्णताओं से मुक्त हो जाता है, सबके अंदर एक ही आत्मा को तथा ईश्वर के अंदर सबको अनुभव करता और देखता है, सब भूतों को वासुदेव, सबको भगवान के वाहन तथा अपनी आत्मा को भी उन एक परमेश्वर की अंशभूत अर्थपूर्ण सत्ता तथा आत्म-शक्ति के रूप में अनुभव करता और देखता है। एक आध्यात्मिक एकीकारक चेतना में यह ज्ञान दूसरों के जीवनों की सब घटनाओं को ऐसे समझता है मानों वे मनुष्य के अपने ही जीवन की घटनाएं हों।


यह भेद की दीवार को नहीं खड़ी होने देता और सब भूतों के प्रति सार्वभोम सहानुभूति का भाव रखता है, जबकि जगद्व्यापार के बीच वह सर्वभूतरहित के लिये कर्तव्य कर्म फिर भी करता रहता है, पर करता है भगवान के द्वारा नियत पद्धति के अनुसार तथा काल के अधीश्वर परमात्मा के आदेश द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर। इस प्रकार इस ज्ञान में रहते और कर्म करते हुए मनुष्य की आत्मा सनातन के साथ, उनके वैयक्तिक और निर्व्यक्तिक दोनों रूपों के साथ एकमय हो जाती है, जिस प्रकार स्वयं सनातन प्रभु कर्म करते हैं उसी प्रकार काल में कर्म करती हुई भी वी आत्मा सनातन में निवास करती है और मुक्त, सिद्ध तथा आनंदमय बनी रहती है, भले ही प्रकृति के अंदर किये गये कर्म का रूप और निर्धारण कैसा भी क्यों न हो।


मुक्त पुरुष पूर्ण ज्ञानी, कृत्स्नविद्, होता है और मन की बनायी हुई किसी प्रकार की भी नियम-मर्यादा के बिना, अपने अंतःस्थ दिव्य संकल्प की समर्थ्य, स्वतंत्रता तथा असीम शक्ति के अनुसार सभी कर्म करता है, कृत्स्नकृत्। और क्योंकि वह सनातन के साथ योग-युक्त होता है, उसे भी अपनी सनातन सत्ता का शुद्ध, आध्यात्मिक और निःसीम आनंद प्राप्त रहता है। वह उन परमात्मा की ओर, जिसका प्रेमी की ओर भक्तिभाव के साथ उन्मुक्त होता है, उनका भजन-पूजन करता है। वह केवल शांत और निर्विकार द्रष्टा ही नहीं होता; वह केवल अपने ज्ञान एवं संकल्प को ही नहीं बल्कि प्रेम, भक्ति और संवेग से पूर्ण अपने हृदय को भी शाश्वत की ओर ऊपर उठाता है। कारण, हृदय को इस प्रकार उठाये बिना उसकी संपूर्ण प्रकृति ईश्वर से परिपूरित और एकीभूत नहीं हो सकती; आत्मा की शांति की मस्ती को अंतरात्मा के आनंद की मस्ती के द्वारा रूपांतरित करना आवश्यक है।


व्यक्तिरूप जीव तथा निर्व्यक्तिक ब्रह्म या आत्मा के परे वह उन विश्वातीत पुरुषोत्तम को प्राप्त करता है जो निर्व्यक्तिकता में अक्षर हैं और व्यक्तित्व में अपने-आपको चरितार्थ करते हैं और इन दो भिन्न प्रकार के आकर्षणों के द्वारा हमें अपनी ओर खींचते हैं। मुक्त साधक भगवान के प्रति अपनी अंतरात्मा के प्रेम और प्रीति के द्वारा तथा कर्मों के स्वामी के प्रति अपने अंतरस्थ संकल्प की आराधना के द्वारा व्यक्तिगत रूप में उस उच्चतम परम पद की ओर उठ जाता है, इन परात्पर और विश्वमय परमेश्वर की स्वयंस्थित, समग्र, घनिष्ट और अंतरंग सत्ता में उसे जो आनंद प्राप्त होता है उसके द्वारा उसके निर्व्यक्तिक विश्व-ज्ञान की शांति एवं विशालता पराकाष्ठा को पहुँच जाती है। यह आनंद उसके ज्ञान को महिमामय बना देता है तथा उसे परमात्मा के आत्मगत एवं अभिव्यक्तिगत शाश्वत आनंद से एकीभूत कर देता है; यह भागवत पुरुष की अतिव्यक्तिकता में उसके व्यक्तित्व को भी सर्वागसंपन्न बना देता है। और उसकी प्रकृतिगत सत्ता एवं कर्म को शाश्वत सौन्दर्य, नित्य सामंजस्य तथा सनातन प्रेम और आनंद के साथ एकमय कर देता है।


परंतु इस सब परिवर्तन का अर्थ है निम्न मानव-प्रकृति को छोड़कर, पूर्ण रूप से, उच्चतर दिव्य प्रकृति में चले जाना। यह अपनी संपूर्ण सत्ता को या, कम-से-कम, संकल्प, ज्ञान तथा वेदन करने वाली अपनी सारी मनोमय सत्ता को, हम जो कुछ हैं उससे ऊपर उठाकर किसी उच्चतम अध्यात्म-चेतना में, सत्ता की किसी तृप्तिकारी पूर्णतम शक्ति में, आत्मा के किसी गंभीरतम एवं विशालतम आनंद में ले जाना है।


यह परिवर्तन भली-भाँति संपन्न हो सकता है यदि हम अपने वर्तमान प्राकृत जीवन को अतिक्रम कर जायें अथवा पार्थिव जीवन से परे किसी स्वर्गिक अवस्था में या और भी परे किसी विश्वातीत अतिचेतना में पहुँच जायें; यह परिवर्तन तब भी घटित हो सकता है यदि हम परमात्मा की रम और अनंत शक्ति एंव परम और अनंत पद में संक्रमण कर जायें। परंतु जब हम यहाँ देह और प्राण में अवस्थित हैं, कर्म में रत हैं तब, इस परिवर्तन में, निम्नतर प्रकृति की क्या अवस्था होती है? क्योंकि इस समय हमारे सब कर्मों की दिशा एवं रूप का निर्धारण प्रकृति ही करती है, और यह प्रकृति यहाँ त्रिगुणत्मिका प्रकृति है, और समस्त प्राकृत सत्ता में तथा प्रकृतिगत सभी कार्यों में ये तीन गुण विद्यमान रहते हैं, अज्ञान और जड़ता से युक्त तम, गति और क्रिया से तथा आवेग, दुःख और विकार से युक्त रज, प्रकाश और सुख से युक्त सत्त्व; और फिर समस्त प्राकृत सत्ताओं और कर्मों में इन चीजों का बंधन भी रहता ही है। मान लिया कि जीव अपनी अंतःसत्ता में त्रिगुण से ऊपर उठ जाता है फिर भी यह प्रश्न उठता है कि अपनी यंत्र-स्वरूप प्रकृति में वह उनके व्यापार, परिणाम तथा बंधन से किस प्रकार मुक्ति होता है। कारण, गीता कहती है कि ज्ञानी मनुष्य को भी अपनी प्रकृति के अनुसार कर्म करना ही होगा।


बाह्य अभिव्यक्ति में गुणों की प्रतिक्रिया को अनुभव तथा सहन करना, पर पीछे अवस्थित साक्षिस्वरूप चेतन आत्मा में उनसे मुक्त तथा अतीत रहना ही पर्याप्त नहीं है, क्योंकि स्वतंत्रता और अधीनता का द्वैत, जो कुछ हम भीतर हैं और जो कुछ हम बाहर हैं उनमें अर्थात हमारी आत्मा और शक्ति में विरोध, अपनी सत्ता का जैसा कुछ स्वरूप हम जानते हैं तथा हम जो संकल्प एवं कर्म करते हैं उनमें विरोध फिर भी बना रहता है। इसमें मुक्ति है ही कहां, उच्चतम आध्यात्मिक प्रकृति में पूर्ण आरोहण तथा रूपांतर है ही कहां, शाश्वत धर्म, भागवत सत्ता की अनंत पवित्रता एवं शक्ति का निज धर्म है ही कहां? यदि इस देह में रहते हुए यह परिवर्तन साधित नहीं किया जा सकता तब तो यह कहना होगा कि संपूर्ण प्रकृति का रूपांतर करना संभव नहीं और जब तक जीवन का यह मर्त्य ढांचा केचुली की न्याई आत्मा से उतरकर अलग नहीं हो जाता तब तक द्वंद्व ज्यों-का-त्यों बना रहेगा, कभी सुलझेगा नहीं।


पर यदि ऐसा हो तो कर्म का सिद्धांत यथार्थ नहीं हो सकता या कम-से-कम वह चरम सिद्धांत तो नहीं ही हो सकताः तब तो पूर्ण निस्तब्धता या, कम-से-कम, एक यथासंभव पूर्ण निस्तब्धता, उत्तरोत्तर वर्धमान संन्यास और कर्मत्याग ही पूर्णत्व-प्राप्ति के लिये एक सच्ची शिक्षा प्रतीत होगा,-वास्तव में मायावादी की भी यही स्थापना है, वह कहता है कि जब तक हम कर्मों के बीच रहते हैं तब तक गीता का मार्ग नि:संदेह समीचीन है, पर फिर भी कर्म मात्र भ्रम है और निस्तब्धता ही सर्वोच्च पथ। इस भावना से कर्म करना उत्तम अवश्य है पर कर्मत्याग, निवृत्ति एवं पूर्ण निस्पन्दता तक पहुँचने के एक सोपान के रूप में ही।


यही वह कठिनाई है जिसका समाधान गीता को अभी करना है ताकि वह ईश्वरान्वेषक के लिये कर्मो का औचित्य सिद्ध कर सके। अन्यथा उसे अर्जुन को कहना होगा कि ‘‘कुछ समय तक इस ढंग से कर्म कर, पर बाद में कर्मत्याग के उच्चतर पथ का अनुसरण कर।” परंतु, इसके विपरीत, उसने कहा है कि कर्मों का त्याग नहीं वरन् कामना का त्याग ही श्रेयस्कर मार्ग है; उसने मुक्त पुरुष के कर्म की भी चर्चा की है, मुक्तस्य कर्म। यहाँ तक कि उसने सभी कर्मों के अनुष्ठान का आग्रह किया है, सर्वाणि कर्माणि, कृत्स्नकृत्; उसने कहा है कि सिद्ध योगी चाहे जिस भी तरह से रहे, चाहे जिस भी तरीके से कर्म करे, वह सदा ईश्वर में ही रहता और कर्म करता है।


यह तभी हो सकता है यदि प्रकृति भी अपनी गतिशक्ति तथा कार्य-व्यापार में दिव्य बन जाये, एक ऐसी शक्ति बन जाये जो अविचल, निर्लिप्त, निर्विकार एवं विशुद्ध हो तथा अपरा प्रकृति की प्रतिक्रियाओं से विक्षुब्ध न होने पाये। यह अत्यंत कठिन रूपांतर किसी प्रकार तथा किन क्रमों के द्वारा साधित हो सकता है? जीव के सिद्धि-लाभ का यह अंतिम रहस्य क्या है? हमारी मानवीय एवं पार्थिव प्रकृति के इस रूपांतर का मूलसूत्र वा प्रक्रिया क्या है?



संभूतिरूप

 


 

अब हम एक बड़े महत्त्व के स्थान पर आ गये जों मुक्त स्थिति और दिव्य कर्म के विषय में गीता का जो सिद्धांत है उसके प्रतिपादनक्रम में हमें उसके पारभौतिक और मानसिक समन्वय का एक सुस्पष्ट निर्देश प्राप्त हो गया है। अर्जुन की बुद्धि में भगवान् आ गये; बुद्धि की जिज्ञासा और हृदय की आंख के सामने वे उस परमात्मा और जगदात्मा के रूप में, उस परम पुरुष और विश्व-पुरुष के रूप में, उस स्वांतःस्थ अंतर्यामी भगवान् के रूप में प्रत्यक्ष हो गये जिसे मनुष्य की बुद्धि, मन और हृदय अज्ञान के धंधले प्रकाश में ढूंढ़ रहे थे। अब केवल उन नानात्व से परिपूर्ण विराट् पुरुष का दर्शन ही बाकी है जिससे उसके अनेक पहलुओं में से एक और पहलू के दर्शन की पूर्णता हो। पारभौतिक समन्वय पूर्ण हो चुका। निम्न प्रकृति से जीव को पृथक् करने के लिये इसमें सांख्य को ग्रहण किया गया है-यह वह पृथक्करण है जो विवेक के द्वारा आत्मज्ञान लाभ कर तथा प्रकृति के त्रिगुण के बंधन से अतीत होकर ही करना होता है। सांख्य की इस प्रकार पूर्णता साधित कर उसकी सीमा को पर-पुरुष और परा-प्रकृति के एकत्व का विशाल दर्शन कराकर पार किया गया है।


अहंकार के चारों ओर बने हुए प्राकृत पृथक् व्यष्टित्व को मिटाने के लिये दार्शनिकों का वेदांत स्वीकृत किया गया है। क्षुद्र व्यष्टिभाव की जगह विशाल निर्व्यष्टिक भाव को बिठाने के लिये, पृथक्ता के भ्रम को ब्रह्म के एकत्व की अनुभूति से नष्ट करने और अहंकार की अंध दृष्टि के स्थान में सब पदार्थों को एकमेव आत्मा के अंदर और एकमेव आत्मा को सब पदार्थों के अंदर देखने की विमल दृष्टि ले आने के लिये वेदांत की प्रक्रिया का प्रयोग किया गया है। इसकी पूर्णता उन परब्रह्म का समग्र दर्शन कराकर साधित की गयी है जिन परब्रह्म से ही समस्त चर-अचर, क्षर-अक्षर, प्रवृत्ति-निवृत्ति, की उत्पत्ति होती है। इसकी जो संभावित सीमाएं हैं उन्हें, उन परम पुरुष परमेश्वर का, जो समस्त प्रकृति में सब कुछ स्वयं होते हैं, स्वयं सब व्यष्टि जीवों के रूप में अपने-आपको प्रकट करते और समत्स कर्मों में अपनी भगवती शक्ति लगाते हैं, अपने अत्यंत समीप होना प्रकट करके पार किया गया है। मन, बुद्धि हृदय, और समस्त अंतःकरण को प्रकृति के प्रभु परमेश्वर की सेवा में समर्पित करने के लिये योगशास्त्र का ग्रहण किया गया है। इसकी पूर्णता जगत् और जीवन के उन परम प्रभु को, जिनका यह प्रकृतिस्थ जीव सनातन अंश है, आदि सत्ता बनाकर साधित की गयी हैं और पूर्ण, आत्मैक्य के प्रकाश में जीव का यह देख पाना कि सब पदार्थ भवद्रूप हैं, इससे योगशास्त्र की संभावित परच्छिन्नताओं और सीमाओं को पार किया गया है।


उन परम सत्स्वरूप भगवान् के, एक साथ ही, परम सद्रूप में, विश्व के विश्वातीत मूल के रूप में, सब पदार्थों के निर्व्यष्टिक आत्मा के रूप में, विश्व के अचल धारक के रूप में, और सब प्राणियों, सब व्यष्टियों, सब पदार्थों, शक्तियों और गुणों के अंतःस्थित ईश्वर के रूप में, उस अंतर्यामी के रूप में जो आत्मा तथा कार्यकत्री प्रकृति हैं और सब भूतों के अंतर्भव और बहिर्भव हैं,-एक साथ ही इन सब रूपों में-पूर्ण दर्शन होते हैं। उस एक के इस संपूर्ण दर्शन और ज्ञान में ज्ञानयोग की पूर्णतया सिद्धि हो गयी। सब कर्मों का उनके भोक्ता स्वामी के प्रति समर्पण होने से कर्मयोग की पराकाष्ठा हो गयी-क्योंकि अब स्वभावनियुक्त मनुष्य भगवदिच्छा का केवल एक यंत्र रह जाता है। प्रेम और भक्ति का योग पूर्ण विस्तृत रूप में बता दिया गया। ज्ञान, कर्म और प्रेम की आत्यंतिक पूर्णता व्यक्ति को उस पद पर पहुँचाती है जहाँ जीव और जीवेश्वर अपनी उच्चात्युच्च अतिशयता में परम अभेद को प्राप्त होते हैं। उस अभेद में स्वरूप ज्ञान का प्रकाश हृदय को तथा बुद्धि को भी यथावत् प्रत्यक्ष या अपरोक्ष होता है। उस अभेद में निमित्त मात्र होकर किया जानेवाला कर्मरूप अभिव्यक्ति होता है। इस प्रकार आत्मिक मोक्ष का संपूर्ण साधन बता दिया गया; दिव्य कर्म की पूरी नींव डाल दी गयी।


भगवत्स्वरूप श्रीगुरु से प्राप्त इससे पूर्ण ज्ञान को अर्जुन ग्रहण करता है। उसका मन सब संशयों से ऊपर उठ चुका है; उसका हृदय जगत् के बाह्य रूप और उसके मोहक-भ्रामक दृश्य से हटकर अपने परम अर्थ और मूल स्वरूप तथा उसकी अंतःस्थ वास्तविकताओं को प्राप्त हो चुका है, शोक-संताप से छूटकर भगवदीय दर्शन के अनिर्वचनीय आनंद के संपर्क में आ चुका है। इस ज्ञान को ग्रहण करते हुए वह जिन शब्दों का प्रयोग करता है उनसे फिर एक बार विशेष बल और आग्रह के साथ यह बात सामने आती है कि यह ज्ञान वह ज्ञान है जो संपूर्ण है, सब कुछ इसमें आ गया है, कोई बात बची नहीं रही। अर्जुन सर्वप्रथम उन्हें, जो उसे यह ज्ञान दान कर रहे हैं, अवतार मानता है अर्थात् उन्हें मुनष्य-तन में परब्रह्म परमेश्वर-रूप से ग्रहण करता है, उन्हें वह परं ब्रह्म, परं धाम मनाता है जिसके अंदर जीव, इस बाह्य जगत् और इस अंशरूप भूतभाव से निकलकर अपने उस मूल स्वरूप को प्राप्त होने पर, रह सकता है। अर्जुन उन्हें वह परमं पवित्रम् जानता है जो मुक्त स्थिति की परमा पवित्रता है-वह परम पावन स्थिति जीव को तब प्राप्त होती है जब वह अपने अहंकार को मिटाकर अपने आत्मस्वरूप की स्थिर अचल आर निर्व्यष्टिक ब्राह्यी स्थिति में पहुँचता है।


अर्जुन फिर उन्हें पुरुषं शाश्वतं दिव्यम् एकमेव सत् सनातन दिव्य पुरुष जानकर ग्रहण करता है। वह उन्हें आदि देव कहकर उनकी विभुम् रूप से उनकी पूजा करता है। अतएव, व उन्हें केवल वह अद्भुत ही नहीं मानता जो किसी भी प्रकार के वर्णन से परे है, क्योंकि कोई भी वस्तु उन्हें व्यक्त करने के लिये पर्याप्त नहीं है,-‘‘है भगवन्, आपकी अभिव्यक्ति को न तो देवता जानते हैं न ही दानव’’, न हि ते भगवन् व्यक्तिं विदुर्देवा न दानवा:- बल्कि वह उन्हें सर्वभूतों का स्वामी, उनकी समस्त संभूति का एकमात्र दिव्य निमित्त कारण, देवों का देव जिससे सब देवता उद्भूत हुए हैं, तथा जगत का पति भी मानता है जो ऊपर से अपनी परमोच्च तथा विश्वव्यापी प्रकृति की शक्ति के द्वारा उसे अभिव्यक्त तथा परिचालित करता है, अंत में वह उन्हें हमारे अंदर तथा चारों ओर अविस्थित उन वासुदेव के रूप में ग्रहण करता है जो यहाँ सभी कुछ हैं अपनी संभूति की विश्वव्यापी,घट-घटवासी, सर्व-निर्मायक विभु-शक्तियों के बल पर,विभूतय: ‘‘संभूति की सर्वोच्च शक्तियां जिनके द्वारा आप इन लोकों को व्याप्त किये हुए हैं।’’ याभिर्विभूतिभिर्लोकानिमांस्त्वं व्याप्य तिष्ठसि।[1] उसने अपने हृदय की भक्ति, इच्छा-शक्ति-संकल्प के समर्पण तथा बुद्धि की समझ के साथ इस सत्य को ग्रहण कर लिया है। वह इस ज्ञान में रहते हुए तथा इस आत्म-समर्पण के साथ दिव्य यंत्र के रूप में कार्य करने के लिये तैयार हो चुका है। पर अब एक गभीरतर अविच्छिन्न आध्यात्मिक उपलब्धि की इच्छा उसके हृदय तथा उसकी संकल्पशक्ति में जाग उठी है। यह एक ऐसा सत्य है जो केवल परम आत्मा को ही अपने आत्म-ज्ञान में प्रत्यक्ष होता है,-क्योंकि अर्जुन कहता है, ‘‘हे पुरुषोत्तम, केवल आप ही अपने-आपको अपने-आपसे जानते हैं। यह एक ऐसा ज्ञान है जो आध्यात्मिक तादात्म्य द्वारा प्राप्त होता है और प्राकृत मनुष्य का हृदय, संकल्प-शक्ति तथा बुद्धि बिना सहायता के, अपनी ही चेष्टा के द्वारा इसतक नहीं पहुँच सकते। ये तो केवल उन अपूर्ण मानसिक प्रतिबिम्बों को ही प्राप्त कर सकते हैं जो इसे प्रकाशित करने से कहीं अधिक छिपाते तथा विकृत करते हैं। यह एक गुप्त ज्ञान है जो मनुष्य को उन ऋषियों से सुनना होगा जिन्होंने इस सत्य का साक्षात्कार किया है, इसकी वाणी को श्रवण किया है और अंतरात्मा तथा आत्मा में इसके साथ एकात्माता प्राप्त की है। ‘‘सभी ऋषि नारद,असति, देवता, व्यास आदि देवर्षि आपके विषय में यही कहते हैं।’’[2] 

अथवा मनुष्य को इसे अपने अंदर से दिव्य दर्शन एव अंतःस्फुरणा के द्वारा अंतर्यामी देव से प्राप्त करना होगा जो हमारे अंदर ज्ञान के उज्ज्वल दीप को ऊपर उठाते हैं।’’ आप स्वयं भी मुझे यही बताते हैं ‘‘जब एक बार यह सत्य प्रकट हो जाये तब इसे मन की स्वीकृति, संकल्प-शक्ति की सहमति तथा हृदय के आनंद और पूर्ण समर्पणयुक्त मानसिक श्रद्धा के इन तीनों तत्त्वों के द्वारा स्वीकार करना होता है। अर्जुन ने इसी प्रकार अंगीकार किया है, ‘‘इस सबको, जो आपने कहा है मन सत्य मानता है।’’[1] परंतु फिर भी हमारी सत्ता की वास्तविक आत्मा में तथा उसके अत्यंत अंतरंग चैतन्य केन्द्र से बाहर उस गभीरतर अधिकृत की आवश्यकता, उस नित्य अवर्णनीय आध्यात्मिक उपलब्धि के लिये हमारी अंतरात्मा की मांग तो वही रहेगी मानसिक उपलब्धि जिसका एक प्रारंभ या छायामात्र है और जिसके बिना सनातन के साथ पूर्ण मिलन नहीं प्राप्त हो सकता।


सुतरां, उस उपलब्धि तक पहुँचने का मार्ग अर्जुन को अब बता दिया गया है। और,जहाँ तक महान् स्वतःप्रत्यक्ष दिव्य तत्त्वों का संबंध है, वे व्यक्ति के मन को चक्कर में नहीं डालते। वह परम देवाधिदेव-सबंधी विचार, अक्षर आत्मा के अनुभव, अंतर्यामी ईश्वर के प्रत्यक्ष बोध तथा चेतन विश्व-पुरुष के संस्पर्श की ओर खुल सकता है। देवाधिदेव-विषयक विचार से एक बार मन के आलोकित होते ही, मनुष्य शीघ्रता के साथ मार्ग का अनुसरण कर सकता है सामान्य मानसिक बोधों को अतिक्रांत करने के लिये चाहे कोई भी प्रारंभिक कठिन प्रयत्न क्यों न करना पड़े, फिर भी अंत में वह इन मूल सत्यों का, जो हमारी सत्ता तथा समस्त सत्ता के पीछे अवस्थित हैं, स्वानुभाव प्राप्त कर सकता है। वह इसे शीघ्रता के साथ प्राप्त कर सकता है, क्योंकि ये, एक बार विचार में आ जाने पर, प्रत्यक्ष ही दिव्य सत्य होते हैं; हमारे मानसिक संस्कारों में ऐसी कोइ चीज नहीं जो ईश्वर को इन उच्च रूपों में स्वीकार करने से हमें रोकती हो। पर कठिनाई तो जीवन के प्रतीयमतान सत्यों में उसे देखने, प्रकृति के इस तथ्य में तथा जगत्-अभिव्यक्ति के इस प्रच्छन्नकारी दृश्य प्रपंच में उसे ढूंढ़ निकालने में पैदा होती है; क्योंकि यहाँ सब कुछ इस एकीकारक विचार की उच्चता के विपरीत है। भगवान् को मनुष्य, जीव-जंतु तथा जड़ पदार्थ के रूप में, उच्च नीच,सौम्य रौद्र तथा शुभ अशुभ में देखने के लिये हम कैसे सहमत हो सकते हैं?




कामनामय पुरुष

 



जिसे हम सामान्यतः जीव या आत्मा कहते हैं वह हमारे अंदर रहने वाला कामनामय पुरुष है जो प्रकृति के कार्यों पर पुरुषचैतन्य का प्रतिबिम्ब है। यथार्थ में यह स्वयं त्रिगुण का एक कर्म है और और इसलिये प्रकृति का ही अंग है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि हमारे दो पुरुष हैं, एक प्रतीयमान पुरुष या कामनामय पुरुष जो गुणों के परिवर्तन के साथ बदलता है और सर्वथा उन गुणों से ही बना हुआ और उन्हीं के द्वारा नियंत्रित है, और दूसरा नित्यमुक्त सनातन पुरुष जो प्रकृति और उसके गुणों से कभी बद्ध नहीं होता। हमारी दो आत्माएं हैं, एक प्रतिभासिक आत्मा है जो केवल अहंकार है अर्थात् हमारे अदंर वह मनोगत केन्द्र जो प्रकृति की इस परिवर्तनशील क्रिया को, इस परिवर्तनशील व्यक्तित्व को अपने ऊपर ओढ़ लेता है और कहता है कि, ‘‘मैं यह व्यक्ति हूँ मैं इन सब कर्मों का कर्ता प्राकृत पुरुष हूं”,- परंतु प्राकृत सदात्मा है जो वास्तव में प्रकृति का भर्ता, भोक्ता, ईश्वर है; वह प्रकृति में रूपान्वित है पर स्वयं परिवर्तनशील प्राकृत व्यक्ति नहीं है। अतः मुक्त होने का मार्ग इस कामनामय पुरुष की कामनाओं तथा अहंकार के मिथ्या-आत्मबोध से मुक्त होना ही है, इसलिये भगवान् गुरु पुकार कर कहते हैं कि, ‘‘कामना और अहंता से मुक्त हो, विगतज्वर हो, युद्ध कर– निराशीर्निर्ममोभूत्वा हमारी सत्ता के विषय में यह मत सांख्य के उस विश्लेषण से शुरू होता है, जिसमें हमारे स्वभाव के द्विविध तत्त्व पुरुष और प्रकृति बताये गये हैं। पुरुष अकर्ता है, प्रकृति कर्त्री है। पुरुष वह सत्ता जो चैतन्य के प्रकाश से भरपूर है, प्रकृति जड़ है और अपने सब कर्म चिन्मय साक्षी पुरुष में प्रतिभासित करती है। प्रकृति के ये कर्म उसके गुणों की विषमता के द्वारा होते हैं और सदा एक-दूसरे से टकराते, एक-दूसरे में मिलते और एक-दूसरे में परिवर्तित होते रहते हैं। और प्रकृति की अहं-बुद्धि का कर्म पुरुष को इन कर्मों के साथ एकात्म करके आत्मा की प्रशांत सनातन सत्ता में कर्ता, विकारी, क्षणस्थायी व्यष्टि-पुरुष के होने की प्रतीति उत्पन्न करता है। अशुद्ध प्राकृत चेतना विशुद्ध आत्मचैतन्य को मेघाच्छादित कर देती है, मन अहंकार और व्यक्तित्व में ‘पुरुष’ को भूल जाता है। हम अपनी विवेक-बुद्धि को इन्द्रियश्रित मन और उसकी बहिर्मुखी क्रियाओं तथा प्राण शरीर की कामनाओं के साथ बह जाने देते हैं। जब तक पुरुष इस प्रकार की क्रिया को अनुमति देता है तब तक अहंकार और कामना तथा अज्ञान ही हमारी प्राकृत सत्ता का नियंत्रण करते हैं। परंतु यदि इतनी ही बात होती तो इसकी यही दवा है कि हम अनुमति देना बंद कर दें और इस तरह अपनी सारी प्रकृति को त्रिगुण की निश्चल साम्यावस्था में जा गिरने दें या गिरने के लिये बाधित करें और इस प्रकार सब कर्म समाप्त हो जायें। परंतु ठीक यही वह दवा है जिसका प्रयोग करने के लिये गीता हमें निरूत्साहित करती है, क्योंकि यद्यपि यह दवा तो है, पर है ऐसी जो रोग के साथ रोगी का भी खातमा कर देती है।


विशेषकर यदि यह सत्य अज्ञानियों पर लाद दिया जाये तो वे तामसिक अकर्मण्यता की ही शरण लेंगे, उनका ‘बुद्धिभेद’ होगा-उनकी बुद्धि में एक मिथ्या भेद, एक झूंठा विरोध उत्पन्न होगा; उनके सक्रिय स्वभाव और बुद्धि एक-दूसरे के विरोधी हो जायेंगे और फलस्वरूप व्यर्थ का विक्षोभ और संकर पैदा हो जायेगा, मिथ्या और आत्म-प्रतारक कर्म होने लगेंगे या फिर तामसिक जड़ता छा जायेगी, कर्मों का अंत हो जायेगा, जीवन और कर्म के पीछे जो संकल्प है वह क्षण हो जायेगा और इसलिये इस सत्य के द्वारा उन्हें मुक्ति तो नहीं मिलेगी, मिलेगी केवल गुणों में सबसे निकृष्ट तमोगुण की अधीनता। अथवा ये लोग कुछ न समझेंगे और इस उच्च शिक्षा में ही दोष निकालेंगे, इसके विरुद्ध अपने वर्तमान मानसिक अनुभव के पक्ष को तथा स्वतंत्र इच्छा संबंधी अपने अज्ञानमय विचार को ला खड़ा करेंगे।


फलतः अहंकार और काम के मोह तथा कष्टजाल में पड़े हुए ये अज्ञान का और भी जोरदार और हठी समर्थन करने लगेंगे और अपनी मुक्ति का अवसर खो देगें। वास्तव में ये उच्चतर सत्य चेतना और सत्ता के उच्चतर और विशालतर स्तर पर ही सहायक हो सकते हैं, क्योंकि ये वहीं अनुभवगम्य और जीवनसाध्य हो सकते हैं। ऊपर के इन सत्यों को नीचे से देखना इन्हें गलत देखना, गलत समझाना और शायद इनका दुरुपयोग करना है। मानव-जीवन, पशुभाव और दिव्य भाव के बीच की संक्रमण अवस्था है और यह एक उच्चतर सत्य है कि शुभ और अशुभ का भेद अहंभावापन्न मानव-जीवन के लिये एक व्यावहारिक तथ्य और प्रामाणिक धर्म है, पर इससे ऊपर की भूमिका में हम शुभ-अशुभ के ऊपर उठ जाते हैं और इन द्वन्द्वों की पहुँच के परे हो जाते हैं जैसे ईश्वर सदा इसके ऊपर रहता है।


परंतु यह सत्य निम्न चेतना में व्यावहारिक रूप से मान्य नहीं है, उस भूमिका से ऊपर उठे बिना ही जो अपरिपक्व मन इस सत्य को पकड़ने जायेगा वह इस सत्य को अपनी आसुरी प्रवृत्तियों को प्रश्रय देने के लिये, शुभ और अशुभ के भेद को सर्वथा अस्वीकार करने के लिये और भोगविलास के द्वारा विनाश के गहरे दलदल में जा गिरने के लिये सुविधाजनक एक बहाना बना लेगा-सर्वज्ञानविमूढ़ांस्तांविद्धि नष्टानचेतस:। यह बात प्रकृति के नियतिवाद के सत्य पर लागू होती है। लोग इसे भी गलत देखेंगे और इसका दुरुपयोग करेंगे जैसे वे लोग करते हैं जो कहते हैं कि मनुष्य वैसा ही है जैसा उसकी प्रकृति ने उसे बना रखा है, प्रकृति उसे जो कुछ करने के लिये विवश करती है उसके सिवाय वह और कुछ कर ही नहीं सकता।


एक अर्थ में यह बात सही है, पर उस अर्थ में नहीं जिसमें कही जाती है; इस अर्थ में नहीं कि अहमात्मक जीव जो कुछ करता है उसकी जिम्मेदारी उसपर न हो और वह उसके फल से बच जाये; क्योंकि अहमात्मक जीव का अपना संकल्प है, उसकी अपनी कामना है, और जब तक वह अपने संकल्प और कामना के अनुसार कर्म करता है, चाहे उसकी प्रकृति वैसे ही क्यों न हो, उसे अपने कर्म की प्रतिक्रियाओं को भोगना ही पड़ेगा। वह उस जाल में, यूं कहिये उस फंदे में जा फंसा है जो भले ही उसकी वर्तमान अनुभूति को, उसके मर्यादित आत्मज्ञान को दुर्बोध, युक्तिविरुद्ध, अनुचित और भयंकर मालूम हो, पर है यह फंदा उसकी अपनी ही पसंद का, यह जाल उसका अपना ही बुना हुआ है। गीता यह कहती अवश्य है कि ‘‘सब भूतप्राणी अपनी प्रकृति का अनुसरण करते हैं, निग्रह करने से क्या होगा’’ और यदि हम अकेले इसी वचन को ले लें तो ऐसा दिखायी देगा मानों प्रकृति की सर्वशक्तिमत्ता का पुरुष पर असंभव रूप से संपूर्ण आधिपत्य है। ‘‘ज्ञानवान् पुरुष भी अपनी प्रकृति का ही अनुसरण करता है।’’ और इसीकी बुनियाद पर गीता का यह आदेश है कि सचाई के साथ अपने कर्मों के अंदर अपने स्वधर्म का पालन करो, ‘‘अपना धर्म चाहे दोषयुक्त हो पर वह दूसरे के सुसंपादित धर्म से अच्छा है; स्वधर्म में मर जाना भला है, दूसरे के धर्म का पालन भयाभव है।’’


इस स्वधर्म का वास्तविक अर्थ जानने के लिये हमें तब तक ठहरना होगा जब तक गीता के पिछले अध्यायों में किये गये पुरुष, प्रकृति और गुणों के विस्तृत विवेचन तक न पहुँच जायें, किंतु निश्चय ही इसका यह अर्थ तो नहीं है कि जिसे हम प्रकृति कहते हैं उसकी जो कोई भी प्रेरणा हो, चाहे वह अशुभ ही क्यों न हो, उसका पालन करना होगा। कारण इन दो श्लोकों के बीच में गीता ने यह आदेश भी तो दिया है कि, ‘‘प्रत्येक इन्द्रिय के विषय के अदंर रागद्वेष छिपे हुए हैं, उनके वश में न आना, क्योंकि ये आत्मा के रास्ते में लुटेरे हैं।[4]और इसके बाद ही जब अर्जुन यह प्रश्न करता है कि प्रकृति का अनुसरण करने में जब कोई दोष नहीं है तो अपने अंदर की उस चीज को क्या कहें जो मनुष्य से, उसकी इच्छा और प्रयत्न के विरुद्ध, मानो बरबस पाप कराती है, तब भगवान् गुरु उत्तर देते हैं कि कामना और उसका साथी क्रोध-द्वितीय गुण, रजोगुण की संतान-ऐसा कराते हैं; और यह कामना आत्मा का सबसे बड़ा शत्रु है, इसे मार ही डालना होगा। गीता कहती है, पापकर्म का त्याग मुक्ति की पहली शर्त है और सर्वत्र गीता का यह आदेश है कि आत्मवशी और आत्मसंयमी बनो तथा मन, इन्द्रिय और संपूर्ण निम्न सत्ता को अपने वश में रखो।


इसलिये जब हमें यह भेद जान लेना होगा कि प्रकृति में वह कौंन-सी चीज है जो उसका असली स्वरूप, उसका अपना और अनिवार्य कार्य है जिसका दमन या निग्रह करना बिलकुल हितकारी नहीं और फिर वह कौंन-सी चीज है जो असली नहीं गौण है, जो प्रकृति का विक्षेप, विभ्रम और विकार है जिसे हम अपने वश में करना होगा; निग्रह और संयम में भी भेद है। निग्रह प्रकृति पर अपनी इच्छा तीक्ष्ण बल-प्रयोग है जिससे आगे चलकर जीव की स्वभाविक शक्तियां अवसाद को प्राप्त होती हैं, आत्मानमवसादयेत; और संयत उच्चतर आत्मा का निम्नतर आत्मा को संयमित करना है जिससे जीव की स्वभाविक शक्तियों को अपना स्वभावनियत कर्म और उसे करने का परम कौशल प्राप्त होता है, छठे अध्याय के उपोद्घात में संयम का यह स्वरूप बहुत ही स्पष्ट रूप में बताया गया है। ‘‘आत्मा से आत्मा का उद्धार करे, आत्मा को (भोगविलास या निग्रह के द्वारा) अवसत्र होकर नीचे न गिरने दे; क्योंकि आत्मा ही आत्मा का मित्र है और आत्मा ही आत्मा का शत्रु। उस मनुष्य की आत्मा उसका मित्र है जिसकी (उच्चतर ) आत्मा के द्वारा (निम्नतर) आत्मा को जीत लिया गया है; परंतु जिस मनुष्य ने अपनी (उच्चतर ) आत्मा पर अधिकार नहीं किया है।


उसकी (निम्नतर ) आत्मा उसके लिये शत्रु जैसी है और वह शत्रुवत् आचरण करती है।’’ जब कोई अपनी आत्मा को जीत लेता है और पूर्ण आत्मजय और आत्मवत्ता की अविचल स्थिति को प्राप्त होता है तब उसकी परम आत्मा उसकी नीम आत्मा उसकी बाह्य सचेतन मानव-सत्ता में भी स्थिर-प्रतिष्ठित अर्थात् ‘समाहित‘ हो जाती है। दूसरे शब्दों में निम्नतर आत्मा को उच्चतर आत्मा से, प्राकृत आत्मा को आध्यात्मिक आत्मा के वश में करना ही मनुष्य ही सिद्धि और मुक्ति का मार्ग है। यहाँ प्रकृति के नियतिवाद की मर्यादा बांध दी गयी है, उसके क्षेत्र और अर्थ का सीमांकन किया गया है। यदि हम प्रकृति के सोपान में नीचे से ऊपर तक गुणों की क्रिया का निरीक्षण करें तो अधीनता से प्रभुत्व तक के संक्रमण को अच्छी तरह समझ सकेंगे। सबसे नीचे वे जीव हैं जिनमें तमोगुण का तत्त्व मुख्य है, ये वे प्राणी हैं जो अभी आत्मचैतन्य के प्रकाश तक नहीं पहुँचे और जो पूरी तरह प्रकृति के प्रवाह के द्वारा ही चालित होते हैं।


परमाणु के अंदर भी एक इच्छाशक्ति है, पर यह स्पष्ट हो दीख पड़ता है कि यह स्वाधीन इच्छाशक्ति नहीं है, क्योंकि यह इच्छाशक्ति यंत्रवत् है और परमाणु इस पर स्वत्व नहीं रखता, बल्कि खुद ही इसके अधिकार में होता है। बुद्धि, जो प्रकृति के अंदर बोध और संकल्प का तत्त्व है वह यहाँ वास्तव में स्पष्ट रूप से, जैसा कि सांख्य ने बताया है, जड़ है, यह अभी यांत्रिक, बल्कि अचेतन तत्त्व है, और इसमें सचेतन आत्मा के प्रकाश ने अभी तक ऊपरितल पर आने के लिये कोई प्रयास नहीं किया है। परमाणु अपने बुद्धितत्त्व से सचेतन नहीं है, वह उस तमोगुण के कब्जे में है जिसने रजोगुण का पकड़ रखा है, सत्त्वगुण को अपने अंदर छिपा रखा है और स्वयं अपने प्रभुत्व का महान् उत्सव मनाता है।




कर्म और यज्ञ



बुद्धियोग और ब्राह्मी स्थिति में उसकी परिसमाप्ति, जो गीता के द्वितीय अध्याय के अंतिम भाग का विषय है, उसमें गीता की बहुत कुछ शिक्षा बीज- रूप से आ गयी है- गीता का निष्काम कर्म, समत्व, बाह्म संन्यास का वर्जन और भगवद्भक्ति, ये सभी सिद्धांत इसमें आ गये हैं। परंतु अभी ये सब बहुत ही अल्प और अस्पष्ट रूप में हैं। जिस बात पर अभीतक सबसे अधिक जोर दिया गया है वह यही है कि मनुष्य के कर्म करने का जो सामन्य प्रेरक-भाव हुआ करता है उससे, अर्थात् उसकी अपनी कामना से तथा आवेशों और अज्ञान के साथ इन्द्रियसुख के पीछे दौड़ने वाले विचार और संकल्पमय उसके सामान्य प्राकृत स्वभाव से और अनेक शाखा-पल्लवों से युक्त संतप्त विचारों और इच्छाओं में भटकते रहने का उसका जो अभ्यास है उससे, मनुष्य की बुद्धि हट जाये और वह ब्राह्मी स्थिति की निष्काम स्थिर एकता और निर्विकार प्रशांति में पहुँच जाये। इतना अर्जुन ने समझ लिया है। इसमें उसके लिये कोई नयी बात नहीं; क्योंकि उस समय की प्रचलित शिक्षा का यही सार था जो मनुष्य को सिद्धि प्राप्त करने के लिये ज्ञान का मार्ग तथा जीवन और कर्म से संन्यास का मार्ग दिखा देता था।


बुद्धि का इन्द्रियों से, विषय-वासनाओं से तथा मानव-कर्म से हटकर उस परम में, उस एकमेवाद्वितीय अकर्ता पुरुष में, उस अचल निराकार ब्रह्म में लगना ही ज्ञान का सनातन बीज है। यहाँ कर्म के लिये कोई स्थान नहीं, क्योंकि कर्म अज्ञान के है; कर्म ज्ञान से सर्वथा विपरीत है; कर्म का बीज है कामना और उसका फल है बंधन-यही कट्टर दार्शनिक मत है और श्रीकृष्ण भी इसे स्वीकार करते हुए मालूम होते हैं, जब वे कहते हैं कि कर्म बुद्धियोग के सामने बहुत ही नीचा है और फिर भी जोर देकर यह कहा जाता है कि योग के अंग के रूप में कर्म करना होगा; इस तरह इस शिक्षा में एक मूलगत परस्पर-विरोध दीख पड़ता है। इतना ही नहीं; क्योंकि ज्ञान की अवस्था में भी कुछ काल तक किसी प्रकार का कोई कर्म बना रह सकता, ऐसा कर्म जो कम- से-कम हो, अत्यंत निर्दोष हो; पर यहाँ जो कर्म बताया जा रहा है वह तो ज्ञान के,सौम्यता के और स्वांत सुखी जीव की अचल शांति के सर्वथा विरुद्ध है- यह कर्म तो एक भयानक, यहाँ तक कि राक्षसी कर्म है, खून-खराबे से भरा हुआ संघर्ष है एक निर्दय संग्राम है, एक दानवी हत्याकांड है। फिर भी इसी कर्म का यहाँ विधान किया जा रहा है और अंत:स्थ शान्ति और निष्काम समता तथा ब्राह्मी स्थिति की शिक्षा से इसका समर्थन किया जा रहा है! यह ऐसा परस्पर-विरोध है जिसका अभी मेल नहीं मिला है।


अर्जुन इस बात का उलाहना देता है कि मुझे ऐसी शिक्षा दी जा रही है जिसमें सिद्धातों का परस्पर-विरोध है और उसे बुद्धि बडे असमंजस में पड़ती है, ऐसा कोई स्पष्ट और सुनिश्चित मार्ग नहीं दिखाया जा रहा, जिस पर चलकर मुनष्य की बुद्धि बिना इधर-उधर भटके सीधे परम कल्याण की ओर चली जाये। इसी आपत्ति का उत्तर देने के लिये गीता तुरंत अपने निश्चित और अलंघनीय कर्म-सिद्धांत का अधिक स्पष्ट प्रतिपादन आरंभ करती है। गुरु पहले मोक्ष के उन दो साधनों का भेद स्पष्ट करते हैं जिन्हें मनुष्य इस लोक में अलग-अलग अपना सकते हैं, एक हे ज्ञानयोग और दूसरा है कर्मयोग। साधारण मान्यता ऐसी है कि ज्ञानयोग कर्मों को मुक्ति का बाधक कहकह त्याग देता है और कर्मयोग इनको मुक्ति का साधन मानकार स्वीकार करता है। गुरु अभी इन दोनों को मिला देने पर, इन दोनों का विभाजन करने वाले विकारों में मूल मिलाने पर बहुत अधिक जोर नहीं दे रहे हैं, बल्कि यहाँ इतने से आरभ करते हैं कि साख्यों का कर्मसंन्यास न तो एकमात्र मोक्ष मार्ग है और न कर्मयोग से उत्तम ही है। नैष्कर्म्य अर्थात् कर्मरहित शान्त शून्यता अवश्य ही वह अवस्थ है जो पुरुष को प्राप्त करनी है; क्योंकि कर्म प्रकृति के द्वारा होता है और पुरुष को सत्ता की कमण्यताओं में लिप्त होने की अवस्था से ऊपर उठकर उस शांत कर्मरहित अवस्था और समस्थित में पहुँचना होगा जहाँ से वह प्रकृति के कर्मों का साक्षित्व तो कर सके, पर उनसे प्रभावित न हो। पुरुष का नैष्कर्म्य तो यथार्थ में यही है, प्रकृति के कर्मों का बंद हो जाना नहीं। इसलिये यह समझना भूल है कि किसी प्रकार का कर्म न करने से की नैष्कर्म्य अवस्था को पाया और भोगा जा सकता है। केवल कर्मों का संन्यास तो मुक्ति का पर्याप्त, यहाँ तक कि एकदम उचित साधन भी नहीं है। “कर्म न करने से ही मनुष्य नैष्कर्म्य को नहीं प्राप्त होता,न केवल (कर्मों के) संन्यास से उसे सिद्धि ही प्राप्त होती है।” यहाँ सिद्धि से मतलब है योगसाधना के लक्ष्य की प्राप्ति। पर कम-से-कम कर्मों संन्यास एक आवश्यक,अनिवार्य और अलंघनीय साधन तो होगा ही? यदि प्रकृति के कर्म होते रहें तो पुरुष के लिये यह कैसे संभव है वह उनमें लिप्त न हो? यह कैसे संभव है कि मैं युद्ध भी करूं और अपने अंदर यह न समझूं, यह न अनुभव करूं कि मैं, अमुक व्यक्ति युद्ध कर रहा हूं, न तो विजय-लाभ की इच्छा करूं और न हारने पर अंदर दु:ख ही हो। सांख्यों का यह सिद्धांत है कि जो पुरुष प्रकृति के कर्मो में नियुक्त होतेा है, उसकी बुद्धि अहंकार, अज्ञान और काम में फंस जाती और इसलिये वह कर्म में प्रवृत्त होती है। दूसरी ओर, बुद्धि यदि निवृत्त हो तो इच्छा और अज्ञान की समाप्ति होने कैसे कर्म का भी अंत हो जाता है। इसलिये मोक्षमार्ग की साधना में संसार और कर्म का परित्याग एक आवश्यक अंग अपरिहार्य अवस्था और अनिवार्य अंतिम साधन है। 

उस समय की विचार-पद्धति का यह आक्षेप-यद्यपि अर्जुन के मुख से यह बात बाहर नहीं हुई है, पर उसके मन में है, यह उसकी बाद की बातचीत से झलकता है-भगवान् गुरु ताड़ जाते हैं। वे कहते हैं कि नहीं,इस प्रकार के संन्यास का अनिवार्य होना तो दूर रहा, ऐसे संन्यास का होना ही संभव नहीं है। “कोई प्राणी एक क्षण के लिये भी बिना कर्म किये नहीं रह सकता; प्रकृतिजात गुण हर किसी से बरबस कर्म कराते ही हैं।“[1] इस महान् विश्वकर्म का और विश्व-प्रकृति की शाश्वत कर्मण्यता और शक्ति का यह स्पष्ट और गंभीर अनुभव गीता की एक विलक्षण विशेषता है।


प्रकृति के इसी भाव पर तांत्रिक शाक्तों ने आगे चलकर बहुत जोर दिया, उन्होंने तो प्रकृति या शक्ति को पुरुष से भी श्रेष्ठ बना दिया। प्रकृति या शक्ति की महिमा का गीता में यद्यपि मृदु संकेतमात्र है, फिर भी, उसके ईश्वरवादी और भक्तिवादी तत्त्वों की शिक्षा के साथ मिलकर यह महिमा काफी बलवान् हो गयी है और इसने प्राचीन दार्शनिक वेदांत की शांति-कामी प्रवृत्ति का संशोधन कर अपने योगमार्ग में कर्म की उपयोगिता को सिद्ध कर दिया है। प्रकृति के जगत् में शरीरधारी मनुष्य एक क्षण के लिये, एक पल-विपल के लिये भी कर्म नहीं छोड़ सकता; उसका यहाँ रहना ही एक कर्म है; सारा विश्वब्रह्माड ईश्वर का एक कर्म है, केवल जीतना भी उसी की एक क्रिया है। हमारा दैहिक जीवन,उसका पालन, उसकी निरवच्छिन्न स्थिति एक यात्रा है, एक शरीरयात्रा है, और कर्म के बिना वह पूरी नहीं हो सकती।


परंतु यदि कोई मनुष्य अपने शरीर को न पाले-पोसे यों ही बेार छोड़ दे, किसी वृक्ष-सा सदा चुप खड़ा रह जाये या पत्थर-सा अचल बैठा रहे तो भी इस वैटप या शैल अचलता से वह प्रकृति के हाथ से नहीं बच सकता; प्रकृति के गुण-कर्म से उसकी मुक्ति नहीं हो सकती। कारण केवल हमारे शरीर चलना-फिरना और अन्य कर्म करना ही कर्म नहीं है, हमारा मानसिक जीवन भी तो एक बहुत बड़ा जटिल कर्म है, बल्कि चंचला प्रकृति के कर्मों का यही बृहत्तर और महत्तर अंग है-हमारे बाह्म दैनिक कर्म का यही आंतरिक कारण और नियामक है। यदि हमने आंतरिक कारण की क्रिया को तो जारी रखा और उसके फलस्वरूप होने वाले बाह्म कर्म का निग्रह किया तो इससे कोई लाभ नहीं। इन्द्रियों के विषय हमारे बंधन के केवल निर्मित-कारण हैं, असल कारण तो मन का तद्विषयक आग्रह है। मनुष्य चाहे तो कर्मेन्द्रियों का नियमन कर सकता है और उन्हें उनकी स्वाभाविक कर्मक्रीड़ा से रोक सकता है, पर यदि उसका मन इन्द्रियों के विषयों का ही स्मरण और चिंतन करता रहे तो ऐसे संयम और दमन से कोई लाभ नहीं। ऐसा मनुष्य तो आत्म-संयम को कुछ-का-कुछ समझकर अपने-आपको भ्रम में डालता है;।


वह न तो संयम उद्देश्य को समझता है न उसकी वास्तविकता को, न अपने अंत:करण के मूल तत्त्वों को ही; इसलिये संयम के संबध में सबके सब प्रयत्न मिथ्या और व्यर्थ हो जाते हैं और वह मिथ्याचारी कहलाता है। शरीर के कर्म, और मन से होने वाले कर्म भी अपने-आप में कुछ नहीं हैं, न वे बंधन है न बंधन के मूल कारण ही। मुख्य बात है प्रकृति की वह प्रबल शक्ति जो मन, प्राण और शरीर के महान क्षेत्र में अपनी ही चलायेगी, वह अपने ही रास्ते चलेगी: उसमें खतरनाक चीज है त्रिगुण की वह ताकत जिससे बुद्धि मोहित होती और भरमती है और इस तरह आत्मा को आच्छारिदत करती है। आगे चलकर हम देखेंगे कि कर्म और मोक्ष के संबंध में गीता का सारा रहस्य यही है त्रिगुण के व्यामोह और व्याकुलता से मुक्त हो जाओ, फिर कर्म हुआ करे, क्योंकि वह तो होता ही रहेगा; फिर वह कर्म चाहे जितना भी विशाल हो, समृद्ध हो या कैसा भी विकट और भीषण हो, उसका कुछ महत्त्व नहीं,क्योंकि तब पुरुष को उसकी कोई चीज छू नहीं सकती, जीव नैष्कर्म्य की अवस्था को प्राप्त हो चुकता है। परंतु इस बृहत्तर तत्त्व का गीता अभी तुरंत वर्णन नहीं कर रही है।


जब मन ही कारण है, अकर्म जब असंभव है, तब यही युत्कि-संगत, आवश्यक और उचित है कि आंतर और ब्राह्म कर्मों को संयम के साथ किया जाये। मन को चाहिये कि ज्ञानेनिद्रयों को मेधावी संकल्प के रूप में अपने वश में करे और कर्मन्द्रियों को उनके उचित कर्म में लगाये, लेकिन ऐसे कर्म में जो योग के रूप में किया जाये। पर इस आत्मसंयम का सारत्तव क्या है, कर्मयोग का अभिप्राय क्या है? कर्मयोग का अभिप्राय है अनासशक्ति कर्म करना, पर मन को इन्द्रियों के विषयों से और कर्मों के फलो से अलिप्त रखना। सम्पूर्ण अकर्म तो भय है, मन की उलझन है, आत्मप्रवंचन है और असंभव है, बल्कि वह कर्म जो पूर्ण और स्वतंत्र हो, इद्रियों और आवेशों के वश होकर न किया गया हो- ऐसा निष्काम और आसक्तिरहित कर्म ही सिद्धि का प्रथम रहस्य है।


इस प्रकार भगवान् कहते हैं कि नियत कर्म करो, मैनें यह कहा है कि ज्ञान, बुद्धि, कर्म की अपेक्षा श्रेष्ठ है, पर इसका यह अभिप्राय नहीं कि कर्म से अकर्म श्रेष्ठ है, श्रेष्ठ तो अकर्म की अपेक्षा कर्म ही है, कारण ज्ञान का अर्थ कर्म संन्यास नहीं है, ज्ञान का अर्थ है समता, तथा वासना और इन्द्रियों के विषयों से अनासक्ति। और इसका अर्थ बुद्धि का उस आत्मा में स्थिर-प्रतिष्ठा होना जो स्वतंत्र है, प्रकृति के निम्न कर्मों के बहुत ऊपर है और वहीं से मन, इन्द्रियों और शरीर के कर्मों को आत्मज्ञान की तथा आध्यात्मिक अनुभूति के विशुद्ध निर्विषय आत्मानंद की शक्ति द्वारा नियत करता है।


इस प्रकार से जो कर्म नियत होता है, वही नियतं कर्म[1] है। बुद्धि योग कर्म द्वारा परिपूर्ण होता है, आत्म-मुक्ति को देने वाला बुद्धियोग निष्काम कर्मयोग द्वारा सार्थक होता है। निष्काम कर्म की आवश्यकता का यह सिद्धांत गीता प्रस्थावित करती है, और सांख्यों की ज्ञान-साधना को-मात्र बाह्म विधि का परित्याग करके-योग की साधना के साथ एक करती है। परंतु फिर भी एक मूलगत समस्या का अभीतक समाधान नहीं हुआ। मनुष्यों के जितने भी कर्म हैं वे सभी किसी-न-किसी कामना से प्रेरित हुआ करते हैं और इसलिये यह कहना पड़ता है, कि पुरुष यदि कामना से मुक्त हो जाये, तो फिर मनुष्यों के जितने भी कर्म हैं वे सभी किसी-न-किसी कामना से प्रेरित हुआ करते हैं और इसलिये यह कहना पड़ता है कि पुरुष यदि कामना से मुक्त हो जाये तो फिर उसके लिये कर्म का प्रेरक कोई कारण नहीं रहता। हो सकता है कि शरीर की रक्षा के लिये फिर भी हमें कुछ-न-कुछ कर्म करना पड़े। पर यह भी शरीर संबंधी वासना की एक अधीनता हुई और यदि हमें सिद्धि प्राप्त करनी है तो ऐसी वासना से भी मुक्त होना होगा।


परंतु यदि हम यह मान लें कि ऐसा नहीं किया जा सकता, तो फिर एक ही रास्ता रह जाता है, कि हम कर्म का कोई ऐसा नियम मान लें जो हमारे बाहर हो और हमारे अंत:करण की किसी चीज से परिचालित न होता हो, अर्थात् जो मुमुक्षु है वह वैदिक नित्यकर्म,आनुष्ठानिक यज्ञ, दैनन्दिन कर्म, सामाजिक कर्तव्य आदि किया करे और इन सबको केवल इसलिये करे कि यह शास्त्र की आज्ञा है तथा इनमें वह न तो काई वैयक्तिक हेतु रखे और न आंतरिक रस ले, वह जो कुछ करे सर्वथा उदासीन रहकर करे, प्रकृति के वश होकर नहीं, बल्कि शास्त्र का आदेश समझकर। परंतु यदि कर्मत्व इस प्रकार बाहर की कोइ चीज न होकर अंत:करण की वस्तु हो, यदि मुक्त और ज्ञानी पुरुषों के कर्म भी उनके स्वभाव से ही नियत और निश्चित होते हों, तब तो वह आंतरिक तत्त्व एकमात्र कामना ही हो सकती है, फिर वह कामना चाहे कैसी भी हो-चाहे वह शरीर की लालसा हो या हृदय का भावावेग या मन का कोई क्षुद्र या महान ध्येय पर होगी प्रकृति के गुणों के अधीन कामना ही। हो सकती है, फिर वह कामना चाहे कैसी भी हो चाहे वह शरीर की लालसा हो या ह्र्दय का भावावेग या मन का कोई क्षुद्र या महान ध्येय-पर होगी प्रकृति के गुणों के अधीन कामना ही।


यदि यह मान लिया जाये, तो गीता के नियत कर्म को वेदविहित नितयकर्म और उसके ‘कर्तव्य कर्म’ को सामाजिक आर्य धर्म समझना होगा और उसके ‘यज्ञार्थ कर्म’ को वैदिक यज्ञ, एवं नि:स्वार्थ भाव से तथा बिना किसी वैयक्तिक उद्देश्य के किया हुआ बंधा-बंधाया सामाजिक कर्तव्य मानना होगा। लोग गीता के निःस्वार्थ कर्म की बहुधा इसी तरह की व्याख्या किया करते हैं। परंतु मुझे लगता है कि गीता की शिक्षा इनती अनगढ़ और सहज नहीं है इतनी देशकालमर्यादित और लौकिक तथा अनुदार नहीं है। गीता की शिक्षा उदार, स्वतंत्र,सूक्ष्म और गंभीर है, सब काल और सब मनुष्यों के लिये है, किसी खास समय और देश के लिये नहीं। गीता की यह विशेषता है कि यह सदा बाहरी आकारों, व्योरों और सांप्रदायकि धारणाओं के बंधनों को तोड़कर मूल सिद्धांतों की ओर तथा हमारे स्वभाव और हमारी सत्ता के महान् तथ्यों की और अपना रूख रखती है। गीता व्यापक दार्शनिक सत्य और आध्यात्मिक व्यावहारिकता का ग्रंथ है, अनुदार सांप्रदायकि और दार्शनिक शूत्रों और बधें-बंधाये मतवादों का ग्रंथ नहीं। परंतु कठिनाई यह है कि हमारा वर्तमान स्वभाव, और कर्मों के प्रेरक तत्त्व कामना के होते हुए निष्काम कर्म संभव है क्या? जिसे हम साधारणतया निःस्वार्थ कर्म कहते हैं वह यथार्थ में निष्काम नहीं होता उसमें छोट-मोटे वैयक्तिक स्वार्थ की जगह दूसरी बृहत्तर वासनाएं होती हैं, उदाहरणार्थ, पुण्य-संचय, देश-सेवा मानव- समाज की सेवा। फिर कर्म मात्र ही, जैसा कि भगवान् आग्रहपूर्वक कहते हैं, प्रकृति के गुणों द्वारा ही हुआ करता है; शास्त्र अनुकूल आचरण करते हुए भी हम अपने स्वभाव के ही अनुकूल कर्म करते हैं, प्रायः शास्त्रोक्त कर्म के पीछे हमारी इच्छाऐं पूर्वनिश्चित मत, आवेश, अहंकार, वैयक्त्कि, राष्ट्रीय और संप्रदायिक अभिमान नमत और अुनराग छिपे होते हैं यदि मान लीजिए ऐसा न भी हो और अत्यंत विशुद्ध भाव से ही सशक्त कर्म किया जाये तो भी ऐसे कर्म में हम अपनी प्रकृति की पसंद का ही अनुसरण करते हैं,क्योंकि यदि हमारी प्रकृति ऐसे कर्म के अनुकूल न होती, यदि हमारी बुद्धि और हमारे संकल्प पर गुणों के किसी दूसरे संघात की क्रिया हुई होती तो हम शास्त्रोक्त कर्म करने की ओर कदापि न झुकते, बल्कि अपनी मौज या अपनी बुद्धि की धारणा के अनुसार ही अपना जीवन व्यतीत करते अथवा सामाजिक जीवन का त्याग कर एकांतवास करते या संन्यासी हो जाते।


अस्तु, अपने आपसे बाहर का कोई विधान मानने से ही हम नैर्व्यक्त्कि नहीं हो सकते, कारण इस प्रकार हम अपने-आपसे बाहर नहीं हो सकते। यह काम हम केवल अपने अंदर उच्चतम तत्त्व को प्राप्त करके ही कर सकते हैं, अर्थात् हमें अपनी नित्यमुक्त अंतरात्मा और जीवात्मा को प्राप्त करना होगा, जो सबके अंदर एक ही है, और इसलिये इसका कोई निजी स्वार्थ नहीं होता है और फिर हमें अपनी सत्ता में जो भगवान् है, उन्हें प्राप्त करना होगा, क्योंकि भगवान् अपनी विश्वातीत महिमा में नित्यप्रतिष्ठ होने के कारण अपने विश्कर्मों और अपने व्यक्तिगत क्रियाओं से बंधे हुए नहीं हैं-जब हम यह कर सकेगें तभी अपने नैव्यक्तिक स्वरूप में प्रतिष्ठित हो सकेगें। यही गीता की शिक्षा है और निष्कामता इस नैर्व्यक्तिक अवस्था को प्राप्त करने का एक साधन है, स्वयं साध्य नहीं। माना, पर यह हो सके? कैसे सभी कर्मों को छोड़कर जो कर्म किये जाते हैं उनसे यह मनुष्यलोक कर्म में बंधा है, हे कुन्ती सुत तू आसक्ति से मुक्त होकर यज्ञ के लिये कर्म कर।


यह रूप है, कि केवल यज्ञ-योग और सामाजिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि सभी कर्म इस भाव से किये जा सकते हैं कोई भी कर्म संकुचित या संवर्धित अहंभाव से किया जा सकता या फिर भगवान् के लिये किया जा सकता है, प्रकृति की सारी सत्ता और सारा कर्म भगवान् के लिये ही है; भगवान् से ही उसका उद्भव होता है, भगवान् से ही उसकी स्थिति है और भगवान् की और ही उसकी गति है। पर जब तक हम अहिंसा के अधीन हैं तब तक इस सत्य को नहीं जान सकते, न सत्य के इस भाव के साथ कर्म कर सकते हैं, तब तक हमारा सारा कर्म अहंभाव से, अहंकार की तृष्टि के लिये अर्थात् यज्ञ के विपरीत भाव से, ही हुआ करता है। यह अहंकार के बंधन की गांठ हैं। अहंकार को छोड़कर भगवत्-प्रीत्यर्थ कर्म करने से यह गांठ ढीली पड़ जाती है और अतं में हम मुक्त हो जाते हैं। जो हो, आरंभ में गीता ने यज्ञ के वेदोक्त भाव को ही लिया है और उस समय प्रचलित वैदिक परिपाटी के अनुसार ही यज्ञ के विधान का वर्णन किया है। ऐसा करने का एक विशिष्ट हेतु है। हम लोग देख चुके हैं कि संन्यास और कर्म में जो झगड़ा है उसके दो रूप हैं; एक सांख्य और योग का विधि जिसका सिद्धांतत: समन्वय इससे पहले किया जा चुका है और दूसरा वेदवाद और वेदांतवाद का विरोध जिसका गुरु को अभी समन्वय करना है।


इस विरोधविषयक पहले वर्णन में श्रीकृष्ण ने कर्म को सर्वसाधारण और व्यापक अर्थ में ग्रहण किया है। सांख्य इस सिद्धांत को मानकर चलता है कि अक्षर और अकर्ता पुरुष की स्थिति हो परा स्थिति है और वास्तव में प्रत्येक जीव यही है, तथा पुरुष का नैष्कर्म्य और प्रकृति की कर्मण्यता दोनों परस्पर विरोधी तत्त्व हैं। अतएवं सांख्य-सिद्धांत का कर्म की समाप्ति में पर्यवसान होना न्यायसंगत ही है। दूसरी ओर, योगमार्ग का निरूपण आरंभ होता है उन भगवान् की धारणा के साथ जो ईश्वर हैं, प्रकृति के कर्मों के स्वामी हैं, इसलिये उनके परे हैं, अतएव योगमार्ग का मुक्तिसंगत पर्यवसान कर्म की समाप्ति में नहीं, बल्कि आत्मा की श्रेष्ठता और समस्त कर्म करते हुए भी उसकी मुक्तावस्था में होता है।


वेदवाद और वेदांतवाद के बीच जो विरोध है उसमें कर्म वैदिक कर्मों में ही परिसीमित हैं और कहीं-कहीं तो कर्म का अभिप्राय वैदिक यज्ञ और श्रौतकर्मों से ही है, बाकी सब कर्मों को मुक्तिमार्ग के लिये अनुपयुक्त् कहकर छोड़ दिया गया है। मीमांसको के वेदवाद ने इन कर्मों को मुक्ति का साधन मानकर इन पर जोर दिया और वेदांतवाद ने उपनिषदों पर आधार रखते हुए इनको केवल प्राथमिक अवस्था के लिये ही स्वीकार किया है और वह भी यह कहकर कि कर्म अज्ञान की अवस्था के हैं और अतं में इनका अतिक्रमण और त्याग ही करना होगा, क्योंकि मुमुक्षु के लिये कर्म बाधक हैं। वेदवाद यज्ञ के साथ देवताओं की पूजा करता और इन देवताओं को वे शक्तियां मानता है जो हमारी मुक्ति की सहायक हैं। वेदांतवाद के मत से ये सब देवता मानसिक और जड़प्राकतिक जगत् की शक्तियां हैं और हमारी मुक्ति में बाधक हैं (उपनिषदें कहती हैं कि मनुष्य देवताओं के ढोर हैं और देवता यह नहीं चाहते कि मनुष्य ज्ञानवान और मुक्त हो); इसने भगवान् को अक्षर ब्रह्म के रूप में देखा है और इसके अनुसार हम ब्रह्म को यज्ञकार्मों और उपासना-कर्मों के द्वारा नहीं, बल्कि ज्ञान द्वारा ही प्राप्त कर सकते हैं। वेदांतवाद के मत से कर्म केवल भोतिक फल और निम्न कोटि का स्वर्ग देने वाले हैं; इसलिये कर्मों का त्याग करना ही होगा। गीता इस विरोध का समाधान इस सिद्धांत के प्रतिपादन से करती है कि ये देवता एक ही देव के, ईश्वर के, सब योगों, उपासनाओं, यज्ञों और तपों के परमेश्वर के ही केवल अनेक रूप हैं, और यदि यह सच है कि देवताओ को दिया हुआ हव्य भौतिक फल और स्वर्ग को देने वाला है, तो यह भी सच है कि ईश्वर-प्रीत्यर्थ किया हुआ यज्ञ इनसे परे ले जाने वाला और महान् मोक्ष देने वाला होता है। क्योंकि परमेश्वर और अक्षर ब्रह्म दो अलग-अलग सत्ताएं नहीं हैं, बल्कि दोनों एक ही हैं और इसलिये जो कोई इनमें से किसी को भी पाने की कोशिश करता है वह उसी एक भागवत सत्ता को पाने की कोशिश करता है। समस्त कर्म ज्ञान में परिसमाप्त होते हैं, कर्म बाधा नहीं है, बल्कि परम ज्ञान के साधन हैं। इस प्रकार इस विरोध का भी यज्ञ शब्द के अर्थ को व्यापक दृष्टि से सुस्पष्ट करके समाधान किया गया है। यथार्थ में यह विरोध योग और सांख्य का जो बड़ा विरोध है उसी का संक्षिप्त रूप है; वेदवाद योग का ही एक विशिष्ट और मर्यादित रूप है; और वेदांतियों का सिद्धांत हू-ब-हू सांख्यों के सिद्धांत जैसा ही है क्योंकि दोनों के लिये ही मोक्ष प्राप्त करने की साधना है बुद्धि का प्रकृति की भेदात्मक शक्तियों से, अहंकार, मन और इन्द्रियों से से तथा आंतरिक और बाह्म विषयों से निवृत्त होकर निर्विशेष और अक्षर पुरुष मे वापस लौट आना। विभिन्न मतों का समन्वय साधन करने की इस बात को ध्यान में रखकर ही भगवान् गुरु ने यज्ञविषयक अपने सिद्धांत के कथन का उपक्रम किया है, परंतु इस संपूर्ण कथन में सर्वत्र, यहाँ तक कि एकदम आरंभ से ही, उनका ध्यान यज्ञ और कर्म के मार्यादित वैदिक अर्थ पर नहीं बल्कि उनकी उदार और व्यापक व्यवहार्यता पर रहा है गीता की दृष्टि सदां इन मतों की मर्यादित और ब्राह्म धारणाओं को विस्तृत करने और इन्होंने जिन महान बहुप्रचलित सत्यों को सीमित रूप दे रखा है उन्हें उनके सत्य स्वरूप मे प्रकट करने पर रही है। 


गीता की यज्ञ संबंधी परिकल्पना का वर्णन दो अलग-अलग स्थलों में हुआ है;- एक तीसरे अध्याय में और दूसरा चौथे अध्याय में; पहला वर्णन ऐसा है कि यदि हम उसी को देखें तो ऐसा मालूम होगा कि गीता केवल आनुष्ठानिक यज्ञ की बात कह रही है; दूसरा वर्णन उसी को बहुत व्यापक दार्शनिक अर्थ का प्रतीक बनाता है और इस प्रकार उसका अभिप्राय ही एकदम बदलकर उसे आंतरिक और आध्यात्मिक सत्य के एक ऊंचे क्षेत्र में ला बैठता है। पूर्वकाल में यज्ञ के साथ प्रजाओं की सृष्टि करके प्रजापति ने कहा, वृद्धिलाभ करो, यह तुम्हारी सब इच्छाओं को पूर्ण करने वाला हो। इससे तुम लोग देवताओं का पोषण करो और देवता तुम्हारा पालन- पोषण करें; परस्पर पालन-पोषण करते हुए तुम लोग परम श्रेय को प्राप्त होओगे। यज्ञ से पुष्ट होकर देवता तुम्हें इष्ट-भोग प्रदान करेगें; जो उनके दिये हुए भोगों को भोगता है और उन्हें नहीं देता, वह चोर है। जो श्रेष्ठ पुरुष यज्ञ से बचे हुए अन्न का भक्षण करते हैं जो अपने ही लिये रसोई बनाते हैं। अन्न से प्राणी उत्पन्न होते है, अन्न वर्षा से होता है, वर्षा यज्ञ से हाती है, यज्ञ कर्म से उत्पन्न होता है; कर्म को यह समझो कि ब्रह्म से उत्पन्न होता है और ब्रह्म की उत्पत्ति अक्षर से है; इसलिये सर्वगत ब्रह्म यज्ञ में प्रतिष्ठित है। इहलोक में जो कोई इस प्रकार चलाये हुए चक्र के पीछे नहीं चलता, उसका जीवन पापमय है, वह इन्द्रियों में रमता है; हे पार्थ, वह व्यर्थ ही जीता है।“


इस प्रकार यज्ञ की आवश्यकता बतलाकर- अवश्य ही हमें आगे चलकर यह देखना है कि यहाँ यज्ञ का जो वर्णन है जो प्रथम दृष्टि में कर्मकांड-संबंधी परंपरागत मान्यता और आनुष्ठानिक हवन करने की आवश्कता का ही निर्देश करता हुआ प्रतीत होता है उसे हम लोग और किस व्यापक अर्थ में ग्रहण कर सकते हैं- श्रीकृष्ण आगे यह बतलाते हैं कि इन कर्मों की अपेक्षा उस आत्मा में स्थित पुरुष श्रेष्ठ है। “जिस पुरुष की रति आत्मा में ही है, जो आत्मा से ही तृप्त है, आत्मा में ही संतष्ट है, उसके लिये ऐसा कोई कर्म नहीं जिसका करना आवश्यक हो। उसे न तो कृत कर्म से कुछ पाना है न अकृत कर्म से कुछ लेना है; उसे किसी इच्छित वस्तु की प्राप्ति के लिये इन सब भूतों पर निर्भर नहीं करना है।“ ये दो विभिन्न आदर्श हैं, दोनों मानों अपने मूलगत परस्पर-पार्थक्य और विरोध को लिये हुए खड़े हैं।


एक है वैदिक आदर्श और दूसरा है वैदांतिक आदर्श; एक है यज्ञ के द्वारा मनुष्यों तथा देवताओं के परस्पर-अवलंबन के द्वारा इहलोक में ऐहिक भोग और परलोक में परम श्रेय की प्राप्ति का सक्रिय आदर्श, और उसी के सामने दूसरा है उस मुक्त पुरुष का कठोरतर आदर्श जो आत्मा के स्वातंत्रय में स्थित है और इसलिये जिसे भोग से या कर्म से अथवा मानव-जगत् से या दिव्य जगत् से कुछ भी मतलब नहीं, जो परम आत्मा की शांति में निवास करता और ब्रह्म के प्रशांत आनंद में रमण करता है। इसके आगे के श्लोक इन दो चरम पंथों के बीच समन्वय साधन करने के लिये जमीन तैयार करते हैं; इस समन्वय का रहस्य यह है कि उच्चतर सत्य की ओर झुकने के साथ ही जिस वृत्ति का ग्रहण इष्ट है वह अकर्म नहीं, बल्कि निष्काम कर्म है जो उस सत्य की उपलब्धि के पहले पीछे भी वांछनीय है।


मुक्त पुरुष को कर्म से कुछ लेना नहीं है, पर अकर्म से भी उसे कोई लाभ नहीं उठाना है; उसे कर्म और अकर्म में से किसी एक को अपने ही लाभ या हानि की दृष्टि से पसंद नहीं करना है। “इसलिये अनासक्त् होकर सतत कर्तव्य कर्म करो (संसार के लिये, लोक- संग्रह के लिये, जैसा कि आगे उसी सिलसिले में स्पष्ट किया गया है); क्योंकि अनासक्त होकर कर्म करने से पुरुष परम को प्राप्त होता है। कर्म के द्वारा ही जनक आदि ने सिद्धि लाभ की। “यह सच है कि कर्म और यज्ञ परम श्रेय के साधक हैं, परंतु कर्म तीन प्रकार के होते हैं; एक वह जो यज्ञ के बिना वैयक्त्कि सुख-भोग के लिये किया जाता है, ऐसा कर्म सर्वथा स्वार्थ और अहंकार से भरा होता है और जीवन के वास्तविक धर्म, ध्येय और उपयोग से वंचित रहता है, वह कर्म जो होता तो है कामना से ही पर यज्ञ के साथ,और इसका भोग केवल यज्ञ के फल-स्परूस्प ही होता है, इसलिये उस हदतक यह कर्म निर्मल और पवित्र है; तीसरा वह कर्म जिसमें कोई कामना या आसक्त् नहीं होती।


इसी अतिंम कर्म से जीव परम को प्राप्त होता है, यज्ञ, कर्म और ब्रह्म, इन शब्दों से जो अर्थ हम ग्रहण करें, उसी पर इस दिशा का सम्पूर्ण अर्थ और अभिप्राय निर्भर है। यदि यज्ञ का अर्थ केवल वैदिक यज्ञ ही हो, यदि जिस कर्म से इसका जन्म होता है वह वैदिक कर्म विधि ही हो और यदि वह ब्रह्म जिससे समस्त कर्मों का उद्भव होता है वह वेदों की शब्दराशि रूप शब्दब्रह्म ही जो तो वेदवादियों के सिद्धांत की सब बातें स्वीकृत हो जाती हैं और कुछ बाकी नहीं रहता।


आनुष्ठानिक यज्ञ संतति, सम्पत्ति और भोग की प्राप्ति का सम्यक् साधन हैं इस यज्ञ का विधि पूर्वक सम्पादन करने से आदित्य- लोक से वृष्टि होती है और सुख- समृद्धि तथा वंश-विस्तार का होना निश्चित हो जाता है मानव-जीवन देवताओं और मनुष्यों के बीच आदान-प्रदान का चिरंतन व्यापार है जिसमे मनुष्य देवताओं के दिये हुए भोग्य विषयों मे से यज्ञाहुति के द्वारा देवताओं को अंश प्रदान करते हैं और इसके बदले देवता उन्हें सम्पन्न, सुरक्षित और सर्वद्धित करते हैं। इसलिये समस्त मानव-कर्मों को अनुष्ठानिक यज्ञों और विधिवत् पूजनों के साथ करना होगा और उन्हें धर्म-संस्कार मानना होगा जो कर्म इस प्रकार देवताओं को अर्पित नहीं किया जाता, वह अभिशप्त होता है पहले आनुष्ठानिक यज्ञ किये बिना और देवताओं को चढ़ाये बिना जो भोग भोगा जाता है वह पाप होता है। मोक्ष भी परम श्रेय भी, आनुष्ठानिक यज्ञ से प्राप्त होता है। इसे कभी नहीं छोड़ना चाहिये।


मुमुक्षु को भी आनुष्ठानिक यज्ञ करते रहना चाहिये, यद्यपि व हो आसक्ति-रहित, आनुष्ठानिक यज्ञों और शास्त्रोक्त कर्मों को निःसंग होकर करने से ही जनक जैसों को आत्मसिद्धि और मुक्ति प्राप्त हुई। स्पष्ट है कि गीता का यह अभिप्राय नहीं हो सकता, क्योंकि यह बाकी ग्रंथ के विरुद्ध होगा। यज्ञ शब्द की जो उद्बोधक व्याख्या चौथे अध्याय में की गयी है उसके बिना भी जो कुछ यहाँ कहा गया है उसी में यज्ञ शब्द की व्यापकता का सकेंत मिलता है। यहाँ कहा गया है कि यज्ञ कर्म से उत्पन्न होता है कर्म ब्रह्म से ब्रह्म अक्षर से इसलिये सर्वगत ब्रह्म यज्ञ में प्रतिष्ठित हैं यहाँ पर इसलिये शब्द का पूर्वापर संबंध जिस ब्रह्म से सब कर्म उत्पन्न होता है उस ब्रह्म को हमें प्रचलित वेदवादियों के शब्द ब्रह्म के अर्थ में नहीं बल्कि वेद का रूपकात्मक अर्थ करके सर्जनकारी शब्द को सर्वगत ब्रह्म के साथ, शाश्वत पुरुष के साथ, सब भूतों में जो एक आत्मा है उसके साथ तथा समस्त भूतों की क्रियाओं के अंदर प्रतिष्ठित जो कुछ है उसके साथ एक समझना होगा।


वेद है भगवद्विषयक ज्ञान आगे चलकर एक अधय में श्रीकृष्ण कहेंगें कि मैं वह हूँ जो सब वेदों का वेद्य अर्थात् ज्ञातव्य तत्त्व है वेदेश्षु वेद्यः पर उनके विषय का यह ज्ञान प्रकृति के द्वारा होन वाले त्रि.गुणात्मक कर्मों के अंदर उनकी जो सत्ता है उसकी का ज्ञान है? ऐसा कहा जा सकता है। है कि, प्रकृतिगत कर्मों में स्थित यह ब्रह्म या भगवतत्त्व, उस अक्षर ब्रह्म या पुरुष से उत्पन्न हुआ है जो निस्त्रगुण्य है प्रकृति के सब गुणों और गुण कर्मो के ऊपर है। ब्रह्म एक है, पर उसकी आत्म अभिव्यक्त् के दो पहलू हैं; एक है अक्षर पूस्यष आत्मा और दूसरा सब भूतों में कर्मों का स्पष्ट और प्रर्वतक सर्वभूतानि, पदार्थमात्र की अचल सर्वस्थित निष्क्रिय पुरुष और प्रकृतिस्थ सक्रिय पुरुष ये ही ब्रह्म के दो भाव हैं अक्षर और क्षर।


इन दोनों ही भावों में पुरुषोत्त्म अपने आपको विश्व में अभिव्यक्त करते है; गुणों के परे जो अक्षर भाव है वही उनकी शांति की, आत्मवत्ता की और समता की स्थति है, उसी की समं ब्रह्म कहते है; उसी से प्रकृति के गुणं में और विश्व के सब कर्मों में उनका प्राकट्य होता है; प्रकृति में स्थित इन पुरुष से, इन सगुण ब्रह्म से ही मुनष्य में और सब भूतों में कर्म की उत्पत्ति होती है; इस कर्म से ही यज्ञतत्त्व पैदा होता है देवताओं और मनुष्यों के बीच द्रव्यों का आदान-प्रदान भी इसी तत्त्व पर चलता है, जैसा कि वर्षा और उससे होने वाले अन्न का इसी क्रिया पर निर्भर करना और उनसे फिर प्राणियों का उत्पन्न होना दृष्टांत-स्वरूप बताया गया है। प्रकृति का सारा कर्म ही, अपने वास्तविक रूप में यज्ञ है और समस्त कर्म, यज्ञ और तप के भोक्ता सर्वभूत-महेश्वर श्रीभगवान् हैं, और, इन भगवान् को जो सर्वगत हैं, तथा यज्ञ में नित्य प्रतिष्ठित है, जानना ही सच्चा वैदिक ज्ञान है।


परंतु इन्ही भगवान् को हम देवताओं के रूप से अर्थात प्राकृतिस्थत परमेश्वर की शक्तियों के रूप से कर्म की कनिष्ठ कोटि में तथा इन शक्तियों और मानव जीवन के बीच होने वाले सनातन परस्पर व्यवहार में भी जान सकते हैं।

यह व्यवहार परस्पर आदान-प्रदान, परस्पर साहाय्य-संवर्द्धन और परस्पर के कार्यों का उन्नयन-रूप ऐसा व्यवहार है जिसमें मनुष्य उत्तरोत्तर परम श्रेय की प्राप्ति का अधिकाधिक पात्र होता है। वह इस व्यवहार के द्वारा यह जानने लगता है कि उसका जीवन प्रकृतिस्थ परमेश्वर के कर्म का एक अंश मात्र है, कोई ऐसा जीवन नहीं है जिसको वह अपने लिये ही धारण करे या बितावे।


वह प्राप्त होने वाले सुख और कामनाओं की पूर्ति को यज्ञ का फल और भगवान् के कार्य में लगे हुए देवताओं की देन जानता है। और वह पापमय अहंकारपूर्ण स्वार्थपरता के मिथ्या और दुष्ट भाव से प्रेरित होकर उन भोगों का पीछा करना छोड़ देता है और यह नहीं समझता कि ये भोग ऐसा श्रेय है जिसे उसे अपने बल के आधार पर जीवन से छीन लेना है और इसके लिये न तो प्रतिदान देना है न कृतज्ञ होना है। यह भार ज्यों-ज्यों बढ़ता जाता है, त्यों-त्यों वह अपनी इच्छाओं की अपने अधीन करता है, जवन और कर्मों का सारत्तव यज्ञ को ही जानकर उससे और जगत् जीवन के बीच परस्पर होने वाले महान और परम हित आदान-प्रदान पर स्वच्छंद रूप से न्योछावर कर देता है।


इन दोनों ही भावों में पुरुषोत्त्म अपने आपको विश्व में अभिव्यक्त करते है; गुणों के परे जो अक्षर भाव है वही उनकी शांति की, आत्मवत्ता की और समता की स्थति है, उसी की समं ब्रह्म कहते है; उसी से प्रकृति के गुणं में और विश्व के सब कर्मों में उनका प्राकट्य होता है; प्रकृति में स्थित इन पुरुष से, इन सगुण ब्रह्म से ही मुनष्य में और सब भूतों में कर्म की उत्पत्ति होती है; इस कर्म से ही यज्ञतत्त्व पैदा होता है देवताओं और मनुष्यों के बीच द्रव्यों का आदान-प्रदान भी इसी तत्त्व पर चलता है, जैसा कि वर्षा और उससे होने वाले अन्न का इसी क्रिया पर निर्भर करना और उनसे फिर प्राणियों का उत्पन्न होना दृष्टांत-स्वरूप बताया गया है। प्रकृति का सारा कर्म ही, अपने वास्तविक रूप में यज्ञ है और समस्त कर्म, यज्ञ और तप के भोक्ता सर्वभूत-महेश्वर श्रीभगवान् हैं, और, इन भगवान् को जो सर्वगत हैं, तथा यज्ञ में नित्य प्रतिष्ठित है, जानना ही सच्चा वैदिक ज्ञान है।


परंतु इन्ही भगवान् को हम देवताओं के रूप से अर्थात प्राकृतिस्थत परमेश्वर की शक्तियों के रूप से कर्म की कनिष्ठ कोटि में तथा इन शक्तियों और मानव जीवन के बीच होने वाले सनातन परस्पर व्यवहार में भी जान सकते हैं।

यह व्यवहार परस्पर आदान-प्रदान, परस्पर साहाय्य-संवर्द्धन और परस्पर के कार्यों का उन्नयन-रूप ऐसा व्यवहार है जिसमें मनुष्य उत्तरोत्तर परम श्रेय की प्राप्ति का अधिकाधिक पात्र होता है। वह इस व्यवहार के द्वारा यह जानने लगता है कि उसका जीवन प्रकृतिस्थ परमेश्वर के कर्म का एक अंश मात्र है, कोई ऐसा जीवन नहीं है जिसको वह अपने लिये ही धारण करे या बितावे।


वह प्राप्त होने वाले सुख और कामनाओं की पूर्ति को यज्ञ का फल और भगवान् के कार्य में लगे हुए देवताओं की देन जानता है। और वह पापमय अहंकारपूर्ण स्वार्थपरता के मिथ्या और दुष्ट भाव से प्रेरित होकर उन भोगों का पीछा करना छोड़ देता है और यह नहीं समझता कि ये भोग ऐसा श्रेय है जिसे उसे अपने बल के आधार पर जीवन से छीन लेना है और इसके लिये न तो प्रतिदान देना है न कृतज्ञ होना है। यह भार ज्यों-ज्यों बढ़ता जाता है, त्यों-त्यों वह अपनी इच्छाओं की अपने अधीन करता है, जवन और कर्मों का सारत्तव यज्ञ को ही जानकर उससे और जगत् जीवन के बीच परस्पर होने वाले महान और परम हित आदान-प्रदान पर स्वच्छंद रूप से न्योछावर कर देता है।



भीतरी और बाहरी सन्यास



गीता ने बार-बार त्याग और संन्यास अर्थात् आंतर संन्यास और बाह्म संन्यास के ऊपर जोर दिया है। त्याग के बिना संन्यास का कोई मूल्य नहीं है; त्याग के बिना संन्यास हो भी नहीं सकता और जहाँ आंतरिक मुक्ति है वहाँ बाह्य संन्यास की कोई आवश्यकता भी नही होती। यथार्थ में त्याग ही सच्चा और पूर्ण संन्यास है। ‘‘उसे नित्य संन्यासी जानना चाहिये जो न द्वेष करता है न आकांक्षा, इस प्रकार का द्वन्दमुक्त व्यक्ति अनायास ही समस्त बंधनों से मुक्त हो जाता है। ”बाह्य संन्यास का कष्टकर मार्ग, अनावश्यक है यह सर्वथा सत्य है कि सब कर्मों और फलों को अर्पण करना होता है, उनका त्याग करना होता है, पर यह अर्पण, यह त्याग आंतरिक है, बाह्य नहीं; यह प्रकृति की जड़ता में नहीं किया जाता, बल्कि यज्ञ के उन अधीश्वर को किया जाता है, उस नैर्व्यक्तिक ब्रह्म की शांति और आनंद में किया जाता है जिसमें से बिना उसकी शांति को भंग किये सारा कर्म प्रवाहित होता है। कर्म का सच्चा संन्यास ब्रह्म कर्मों का आधान करना ही है। ‘‘जो संग त्याग करके, ब्रह्म में कर्मों का आधान करके (या ब्रह्म को कर्मों का आधार बना के ) कर्म करता है उसे पाप का लेप नहीं लगता जैसे कमल के पत्ते पर पानी नहीं ठहरता। ”इसलिये योगी पहले शरीर से, मन से, बुद्धि से अथवा केवल कमेन्द्रियों से ही आसक्ति को छोड़कर आत्मशुद्धि के लिये कर्म करते हैं। कर्मफलों की आसक्ति को छोड़ने से ब्रह्म के साथ होकर अंतरात्मा ब्राह्मी स्थिति की ऐकांतिक शांति लाभ करता है, किंतु जो ब्रह्म के साथ इस प्रकार युक्त नहीं है वह फल में आसक्त और काम-संभूत कर्म से बंधा रहता है। यह स्थिति, यह पवित्रता, यह शांति जहाँ एक बार प्राप्त हो जाती है वहाँ देही आत्मा अपनी प्रकृति को पूर्णतः वश में किये हुए, सब कर्मो का ‘मनसा’ (मन से, बाहर से नहीं) संन्यास करके ‘‘नवद्वारा पुरी में बैठा रहता है, वह न कुछ करता है न कुछ कराता है।” कारण यह आत्मा ही सबके अंदर रहने वाली नैर्व्यक्तिक आत्मा है, परब्रह्म है, प्रभु है, विभु है जो नैर्व्यक्तिक होने के नाते न तो जगत् के किसी कर्म की सृष्टि करता है न अपने को कर्ता समझने वाले मानसिक विचार की और न ही कर्मफल-संयोगरूप कार्यकारणसंबंध की। इस सबकी सृष्टि मनुष्य में प्रकृति के द्वारा या स्वभाव द्वारा होती है, स्वभाव का अर्थ है आत्म-संभूति का मूल तत्त्व। सर्वव्यापी नैर्व्यक्त्कि आत्मा न पाप ग्रहण करती है न पुण्य।


पाप-पुण्य की सृष्टि जीव के अज्ञान से, उसके कर्तृव्य के अहंकार से, श्रेष्ठ आत्मभाव की उसकी अनभिज्ञता से, प्रकृति के कर्मों के साथ अपना तादात्म्य कर लेने से होती है, और जब उसका अंतःस्थित आत्म-ज्ञान इस अंधकार में आवरण से मुक्त हो जाता है तब उसका वह ज्ञान उसकी अंतःस्थ सदात्मा को सूर्य के सदृश प्रकाशित कर देता है; तब वह अपने-आपको प्रकति के करण-समूह के ऊपर रहने वाली आत्मा जानने लगता है। उस विशुद्ध, अनंत, अविकार्य अव्यय स्थिति में आकर वह फिर विचलित नहीं होता, क्योंकि वह इस भ्रम में नहीं रहता कि प्रकृति की क्रिया उसमें कुछ हेर-फेर कर सकती है, नैर्व्यक्तिक ब्रह्म के साथ पूर्ण तादात्म्य लाभ करके वह फिर से जन्म लेकर प्रकृति की क्रिया में वापस आने की आवश्यकता से अपने-आपको मुक्त कर सकता है। फिर भी यह मुक्ति उसे कर्म करने से जरा भी नहीं रोकती। हां, अब कर्म करते हुए भी वह यह जानता है कि कर्म मैं नहीं कर रहा, कर्म करने वाले हैं प्रकृति के त्रिगुण। ‘‘तत्त्ववित् व्यक्ति ( निष्क्रिय नैर्व्यक्तिक ब्रह्म के साथ ) युक्त होकर यही सोचता है कि कर्म मैं नहीं करता; देखते, सुनते, चखते, सूंघते, खाते, चलते, सोते, सांस लेते, बोलते, देते, लेते, आंख खोलते- बंद करते वह यही धारणा करता है कि इन्द्रियां विषयों पर क्रिया कर रही है।


”वह स्वयं अक्षर अविकार्य आत्मा में सुप्रतिष्ठित होने के कारण त्रिगुणातीत हो जाता है; वह न सात्त्विक है न राजसिक न तामसी; उसके कर्मों में प्राकृतिक गुणों और धर्मों के जो परिवर्तन होते रहते हैं, प्रकाश और सुख, कर्मण्यता और शक्ति, विश्राम और जड़ता-रूपी इनका जो छन्दोबद्ध खेल होता रहता है उन्हें वह निर्मल और शांत भाव से देखता है। अपने कर्म को इस प्रकार शांत आत्मा के उच्चासन से देखना और उसमें लिप्त न होना, यह त्रैगुणातीत्य भी दिव्य कर्मी का एक महान् लक्षण है। यदि इसी विचार को सब कुछ मान लिया जाये तो इसका यह परिणाम निकलेगा कि सब कुछ प्रकृति की ही यांत्रिक नियति है और आत्मा इस सबसे सर्वथा अलग है, उस पर कोई जिम्मेदारी नहीं, पर गीता पुरुषोत्तम-तत्त्व की प्रकाशमान और परमेश्वरवादी भावना के द्वारा इस अपूर्ण विचार की भूल का निवारण करती है। गीता इस बात को स्पष्ट रूप से कहती है कि सब कुछ के मूल में प्रकृति ही नहीं है जो अपने कर्मों का यंत्रवत् निर्णय करती हो, बल्कि प्रकृति को प्रेरित करता है उन पुरुषोत्तम का संकल्प, जिन्होंने धार्तराष्ट्रों को पहले से ही मार रखा है, अर्जुन जिनका मानव-यंत्र मात्र है।




आत्मानात्म-विवेक

67. कर्मयोग के लिए उपकारक देहात्म-पृथक्करण

1. व्यासदेव ने अपने जीवन का सार भगवद्गीता में उड़ेल दिया है। उन्होंने विस्तारपूर्वक दूसरा भी बहुत कुछ लिखा है। महाभारत संहिता में ही लाख-सवा लाख श्लोक हैं। संस्कृत में ‘व्यास‘ शब्द का अर्थ ही ‘विस्तार‘ ऐसा हो गया है। परंतु भगवद्गीता में उनका सुझाव विस्तार करने की ओर नहीं है। भूमिति में जिस प्रकार युक्लिड ने सिद्धांत बता दिये हैं, तत्त्व दिखला दिये हैं, उसी प्रकार व्यासदेव ने जीवन के लिए उपयोगी तत्त्व गीता में लिख दिये हैं। भगवद्गीता में न तो विशेष चर्चा ही है, न विस्तार ही। इसका मुख्य कारण यह है कि जो बातें गीता में कही गयी हैं, उन्हें प्रत्येक मनुष्य अपने जीवन में परख सकता है, बल्कि वे इसीलिए कही गयी हैं कि लोग उन्हें परखें। जितनी बातें जीवन के लिए उपयोगी हैं, उतनी ही गीता में कही गयी हैं। उनके कहने का उद्देश्य भी इतना ही था, इसीलिए व्यासदेव ने थोड़े तत्त्व बताकर संतोष मान लिया है। उनकी इस संतोष-वृत्ति में सत्य तथा आत्मानुभव पर का उनका महान विश्वास हमें दिखायी देता है। जो बात सत्य है, उसके समर्थन के लिए विशेष युक्ति काम में लाने की जरूरत नहीं रहती।

 

2. हम जो गीता की बात कर रहे हैं, उसका मुख्य उद्देश्य यह है कि जीवन में जब-जब हमें किसी सहायता की आवश्यकता प्रतीत हो, तब-तब वह गीता से हमें मिलती रहे। और वह हमें सदैव मिलने जैसी भी है। गीता जीवनोपयोगी शास्त्र है और इसीलिए उसमें स्वधर्म पर इतना जोर दिया है। मनुष्य के जीवन की बड़ी नींव अगर कोई है, तो वह स्वधर्माचरण ही है। उसकी सारी इमारत इस स्वधर्माचरणरूपरी नींव पर खड़ी करनी है। यह पाया जितना मजबूत होगा, इमारत उतनी ही टिकाऊ होगी। इस स्वधर्माचरण को गीता ‘कर्म‘ कहती है। इस स्वधर्माचरणरूप कर्म के इर्द-गिर्द गीता में विविध बातें खड़ी कर दी गयी हैं। उसकी रक्षा के लिए अनेक विकर्म रचे गये हैं। स्वधर्माचरण को सजाने के लिए, उसे सुंदर बनाने के लिए, और सफल करने के लिए जिन-जिन आधारों की और सहायता की जरूरत है, वह सारी मदद इस स्वधर्माचरणरूप कर्म को देना जरूरी है। इसलिए अब तक ऐसी बहुतेरी चीजें हमने देखीं। उनमें बहुत-सी भक्ति के रूप में थीं। आज तेरहवें अध्याय में जो चीज हमें देखनी है, वह भी स्वधर्माचरण में बहुत उपयोगी है। उसका संबंध विचार-पक्ष से है।

3. स्वधर्माचरण करने वाले को फलत्याग करना चाहिए, वह प्रधान बात गीता में सर्वत्र कही गयी है। कर्म तो करें, पर उसका फल छोड़ दें। पेड़ को पानी पिलायें, उसकी परवरिश करें; परंतु उसकी छाया की, फूल-फल की अपने लिए अपेक्षा न रखें। यह स्वधर्माचरण कर्मयोग है। कर्मयोग का अर्थ केवल इतना ही नहीं कि कर्म करते रहो। कर्म तो इस सृष्टि में सर्वत्र हो ही रहा है। उसे बताने की जरूरत नहीं है; परंतु स्वधर्माचरण रूप कर्म- कोरा कर्म नहीं- भलीभाँति करके उसका फल छोड़ देना- यह बात कहने में, समझने में बड़ी सरल मालूम होती है, परंतु आचरण में कठिन है। किसी कार्य की प्रेरक शक्ति ही मूलतः फल-वासना मानी गयी है। फल-वासना को छोड़कर कर्म करना उलटा पंथ है। व्यवहार या संसार की रीति के विपरीत यह क्रिया है। जो व्यक्ति बहुत कर्म करता है, उसके जीवन में गीता का कर्मयोग है, ऐसा हम बहुत बार कहते हैं। बहुत कर्म करने वाले का जीवन कर्मयोगमय है, ऐसा हम कहते हैं; परंतु इस प्रयोग में भाषा-शैथिल्य है। गीता की व्याख्या के अनुसार वह कर्मयोग नहीं है। लाखों कर्म करने वालों में, केवल कर्म ही नहीं बल्कि स्वधर्माचरणरूप कर्म करने वाले लाखों लोगों में भी- गीता के कर्मयोग का आचरण करने वाला विरला ही मिलेगा। कर्मयोग को सूक्ष्म और सच्चे अर्थ में देखा जाये, तो ऐसा संपूर्ण कर्मयोगी शायद ही कहीं मिले। कर्म तो करें, परंतु उसके फल को छोड़ दें, यह बिलकुल असाधारण बात है। अब तक गीता में यही विश्लेषण, यही पृथक्करण किया गया है। 4. उस विश्लेषण या पृथक्करण के लिए ही उपयोगी एक दूसरा पृथक्करण इस तेरहवें अध्याय में बताया गया है। 'कर्म करें और उसके फल की आसक्ति छोड़ दें'- इस पृथक्करण का सहायक दूसरा महान पृथक्करण है, 'देह और आत्मा' का। यही तेरहवें अध्याय में उपस्थित किया गया है। आंखों से हम जिस रूप को देखते हैं, उसे हम मूर्ति, आकार, देह कहते हैं। बाह्य मूर्ति का परिचय हमारी आंखों को हो जाये, तो भी वस्तु के अंतरंग में हमें प्रवेश करना पड़ता है। फल का ऊपरी कवच- छिलका निकालकर उसका भीतरी गूदा चखना पड़ता है। नारियल हो तब भी उसे फोड़कर भीतर क्या है, ये देखना पड़ता है। कटहल पर कांटे लगे रहते हैं, लेकिन भीतर बढ़िया और रसीला गूदा भरा रहता है। हम चाहे अपनी ओर देखें, चाहे दूसरों की ओर, यह भीतर और बाहर का पृथक्करण आवश्यक हो जाता है। तो अब छिलका अलग करने का अर्थ क्या? इसका अर्थ यह कि प्रत्येक वस्तु के भीतरी और बाहरी रूप का पृथक्करण किया जाये। बाह्य देह और भीतरी आत्मा, इस तरह प्रत्येक वस्तु का दुहरा रूप है। कर्म में भी यह बात है। बाहरी फल कर्म का शरीर है और कर्म की बदौलत जो चित्त-शुद्धि होती है, वह उस कर्म की आत्मा है। स्वधर्माचरण का बाहरी फलरूप शरीर छोड़कर भीतरी चित्तशुद्धि रूप सारभूत आत्मा को हम ग्रहण करें, हृदय में धारण कर लें। इस प्रकार देखने की आदत, देह को हटाकर प्रत्येक वस्तु का सार ग्रहण करने की सारग्राही दृष्टि, हमें प्राप्त कर लेनी चाहिए। आंखों को, मन को, विचार को, ऐसी शिक्षा, ऐसी आदत, ऐसा अभ्यास करा देना चाहिए। हर बात में देह को अलग करके आत्मा की पूजा करनी चाहिए। विचार के लिए यह पृथक्करण तेरहवें अध्याय में दिया गया है।

68. सुधार का मूलाधार 5.सारग्राही दृष्टि रखने का विचार बहुत महत्त्वपूर्ण है। यदि बचपन से ही हम ऐसी आदत डाल लें, तो कितना अच्छा हो! यह विषय हजम कर लेने जैसा है। यह दृष्टि स्वीकार करने योग्य है। बहुतों को ऐसा लगता है कि अध्यात्म-विद्या का जीवन से कोई संबंध नहीं। कुछ लोगों का ऐसा भी मत है कि यदि ऐसा कोई संबंध भी हो, तो वह नहीं होना चाहिए। देह से आत्मा को अलग समझने की शिक्षा बचपन से ही देने की योजना की जा सके, तो बड़े आनंद की बात होगी। यह शिक्षा का विषय है। आजकल कुशिक्षा के फलस्वरूप बड़े बुरे संस्कार हो रहे हैं। 'मैं केवल देहरूप हूं'- इस कल्पना में से यह शिक्षा हमें बाहर लाती ही नहीं। सब देह के ही चोंचले चल रहे हैं। किंतु इसके बावजूद देह को जो स्वरूप प्राप्त होना चाहिए, या देना चाहिए, वह तो कहीं दिखायी ही नहीं देता। इस तरह इस देह की यह वृथा पूजा हो रही है। आत्मा के माधुर्य की ओर ध्यान ही नहीं है। वर्तमान शिक्षा-पद्धति से यह स्थिति बन गयी है। इस तरह देह की पूजा का अभ्यास दिन-रात कराया जाता है। ठेठ बचपन से ही हमें इस देह-देवता की पूजा-अर्चा करना सिखाया जाता है। जरा कहीं पांव में ठोकर लग गयी, तो मिट्टी लगाने से काम चल जाता है। बच्चे का इतने भर से काम निपट जाता है या मिट्टी लगाने की भी उसे जरूरत महसूस नहीं होती। थोड़ी-बहुत चोट-खुरच लगी तो वह चिंता भी नहीं करेगा, परंतु उस बच्चे का जो संरक्षक है, पालक है, उसका इतने से नहीं चलता। वह बच्चे को पास बुलाकर कहेगा- "हाय राम, चोट लग गयी! कैसे लगी, कहाँ लगी? अरेरे, खून निकल आया है!" ऐसा कहकर, वह बच्चा न रोता हो तो उलटा उसे रुला देता है। न रोने वाले बच्चे को रुलाने की इस वृत्ति को क्या कहा जाये? कहते हैं- "कूदफांद मत करो, खेलने मत जाओ, देखो गिर पड़ोगे, चोट लग जायेगी", इस तरह देह पर ही ध्यान देने वाली एकांगी शिक्षा दी जाती है।

6. बच्चे की प्रशंसा भी करते हैं, तो देहपक्ष को लेकर और उसकी निंदा भी देहपक्ष को लेकर ही करते हैं। कहते हैं- "कैसा गंदा है रे" इससे बच्चे को कितनी चोट लगती है। कैसा मिथ्या आरोप है यह! गंदगी है, यह सही है। उसे साफ करना चाहिए, यह भी सही है। लेकिन इस गंदगी को सहज साफ न करके उस बच्चे पर इस तरह आघात किया जाता है। बच्चा उसे सहन नहीं कर पाता। वह बड़ा दुःखी हो जाता है। उसके अंतरंग में, उसकी आत्मा में स्वच्छता, निर्मलता भरी है, तो भी उस पर गंदे होने का यह कैसा व्यर्थ आरोप! वास्तव में वह लड़का गंदा नहीं है। जो अत्यंत सुंदर मधुर, पवित्र, प्रिय परमात्मा है, वही वह है। उसी का अंश उसमें विद्यमान है। परंतु उसे कहते हैं 'गंदा।' उस गंदगी से उसका क्या संबंध है; यह बात बच्चे की समझ में नहीं आती, इसलिए वह इस आघात को सहन नहीं कर पाता। उसके चित्त में क्षोभ होता है और क्षोभ उत्पन्न होने पर सुधार नहीं होता। अतः उसे अच्छी तरह समझाकर साफ-सुथरा रखना चाहिए। 7 इसके विपरीत कृति करके उस लड़के के मन पर हम यह अंकित करते हैं कि वह देह हैं शिक्षा-शास्त्र में इसे एक महत्त्वपूर्ण सिद्धांत मानना चाहिए। गुरु को यह भावना रखनी चाहिए कि मैं जिसे पढ़ा रहा हूं, वह सर्वांग सुंदर है। सवाल गलत होने पर मुंह पर थप्पड़ लगाते हैं। उस चांटे का और सवाल की गलती का क्या संबंध? स्कूल में देर से आया, तो लगाया चांटा। चांटे से उसके गाल पर रक्ताभिसरण तेज होने लगेगा, पर इससे क्या वह स्कूल में जल्दी आयेगा? खून की यह तेजी क्या यह बतला सकेगी कि इस समय कितने बजे हैं? बल्कि सच पूछिए कि इस तरह मार-पीट करके हम उस बच्चे की पशुवृत्ति ही बढ़ाते हैं। 'तुम यह देह ही हो'- यह भावना पक्की करते हैं। उसका जीवन डर की भावना पर खड़ा किया जाता है। यदि हमें सचमुच सुधार करना है, तो वह इस तरह जबरदस्ती करके देहासक्ति बढ़ाने से कभी नही हो सकता। जब मैं यह समझ लूंगा कि मैं देह से भिन्न हूं, तभी मेरा सुधार हो सकेगा।

8. देह में अथवा मन में रहने वाले किसी दोष का ज्ञान होना बुरा नहीं। इससे उस दोष को दूर करने में सहायता मिलती है; परंतु हमें यह बात साफ तौर से मालूम रहनी चाहिए कि 'मैं देह नहीं हूँ।' 'मैं' जो हूं, सो इस देह से सर्वथा भिन्न, पृथक, अत्यंत सुंदर, उज्ज्वल, पवित्र, निर्दोष हूँ। अपने दोषों को दूर करने के लिए जो आत्म-परीक्षण करता है, वह भी तो अपने को देह से पृथक करके ही ऐसा करता है। अतः जब कोई उसे उसका दोष दिखाता है तो उसे गुस्सा नहीं आता; बल्कि इस शरीररूप, इस मनोरूपी यंत्र में क्या दोष है, इसका विचार करके वह अपना दोष दूर करता है। इसके विपरीत जो देह हो अपने से पृथक नहीं मानता, वह सुधार कर ही नहीं सकता। 'यह देह, यह पिंड, यह मिट्टी का पुतला, यही मैं'- ऐसा जो मानता है, वह अपना सुधार कैसे करेगा? सुधार तभी हो सकेगा, जब हम यह मानेंगे कि यह देह साधन रूप में मुझे मिली है। चरखे में यदि किसी ने कोई कमी या दोष दिखाया, तो क्या मुझे गुस्सा आता है? बल्कि कोई दोष होता है, तो मैं उसे दूर करता हूँ। ऐसी ही बात देह की है। जैसे खेती के औजार, वैसी ही यह देह है। देह भगवान के घर की खेती का एक औजार ही है। यह औजार यदि खराब हो जाये, तो उसे अवश्य सुधारना चाहिए। यह देह एक साधन के रूप में प्रस्तुत है। अतः देह से अपने को अलग रखकर दोषों से मुक्त होने का प्रयत्न हमें करना चाहिए। इस देहरूपी साधन से मैं पृथक हूं, मैं स्वामी हूं, मालिक हूं, इस देह से काम कराने वाला, इससे उत्कृष्ट सेवा लेने वाला मैं हूँ। बचपन से ही इस प्रकार देह से अलग होने की वृत्ति सिखानी चाहिए।

9. खेल से अलग रहने वाले तटस्थ लोग जैसे खेल के गुण-दोषों को अच्छी तरह देख सकते हैं, उसी तरह हम भी देह-मन-बुद्धि से अपने को अलग रखकर ही उनके गुण-दोष परख सकेंगे। कोई कहता है- 'इधर जरा मेरी स्मरण-शक्ति कम हो गयी है, इसका कोई उपाय बताइए न!' जब मनुष्य ऐसा कहता है तब वह उस स्मरण-शक्ति से भिन्न है, यह स्पष्ट हो जाता है। वह कहता है- 'मेरी स्मरण-शक्ति खराब हो गयी है।' इसका अर्थ यह हुआ कि उसका कोई साधन, कोई औजार बिगड़ गया है। किसी का लड़का खो जाता है, किसी की पुस्तक खो जाती है, पर कोई स्वयं खो गया है, ऐसा नहीं होता। अंत में मरते समय भी उसकी देह ही सब तरह नष्ट होती है, बेकार हो जाती है, पर वह स्वयं तो भीतर से ज्यों-का-त्यों रहता है। वह निर्दोष और निरोग रहता है। यह बात समझ लेने जैसी है और यदि समझ में आ जाये, तो इससे बहुतेरी झंझटों से छुटकारा मिल जायेगा।

69. देहासक्ति से जीवन अवरुद्ध

10. ‘देह ही मैं हूं’, यह जो भावना सर्वत्र फैल रही है, इसके फलस्वरूप मनुष्य के बिना विचारे ही देह-पुष्टि के लिए नाना प्रकार के साधन निर्माण कर लिये हैं। उन्हें देखकर बड़ा भय मालूम होता है। मनुष्य को सदैव लगता रहता है कि यह देह पुरानी हो गयी, जीर्ण-शीर्ण हो गयी, तो भी येन-केन प्रकारेण इसे बनाये ही रखना चाहिए; परंतु आखिर इस देह को, इस छिलके को आप कब तक टिकाकर रख सकेंगे? मृत्यु तक ही न? जब मौत की घड़ी आ जाती है तो क्षण भर भी शरीर टिकाये नहीं रख सकते। मृत्यु के आगे सारा गर्व ठंडा पड़ जाता है। फिर भी तुच्छ देह के लिए मनुष्य नाना प्रकार के साधन जुटाता है। दिन-रात इस देह की चिंता करता है। कहते हैं कि देह की रक्षा के लिए मांस खाने में कोई हर्ज नहीं है। मानो मनुष्य की देह बड़ी कीमती है! उसे बचाने के लिए मांस खाओ। तो पशु की देह क्या कीमत में कम है? और है, तो क्यों? मनुष्य-देह क्यों कीमती सिद्ध हुई? क्या कारण है? पशु चाहे जिसे खाते हैं, सिवा स्वार्थ के वे दूसरा कोई विचार ही नहीं करते! मनुष्य ऐसा नही करता, वह अपने आसपास की सृष्टि की रक्षा करता है। अतः मानव-देह का मोल है, इसलिए वह कीमती है। परंतु जिस कारण मनुष्य की देह कीमती साबित हुई, उसी को तुम मांस खाकर नष्ट कर देते हो! भले आदमी, तुम्हारा बड़प्पन तो इसी बात पर अवलंबित है न कि तुम संयम से रहते हो, सब जीवों की रक्षा के लिए उद्योग करते हो, सबकी सार-संभाल रखने की भावना तुममें है। पशु से भिन्न जो यह विशेषता तुममें है उसी से न मनुष्य श्रेष्ठ कहलाता है? इसी से मानव-देह ‘दुर्लभ‘ कही गयी है। परंतु जिस आधार पर मनुष्य बड़ा, श्रेष्ठ हुआ है, उसी को यदि वह उखाड़ने लगे, तो फिर उसके बड़प्पन की इमारत टिकेगी कैसे? साधारण पशु जो अन्य प्राणियों का मांस खाने की क्रिया करते हैं, वही क्रिया यदि मनुष्य निःसंकोच होकर करने लगे, तो फिर उसके बड़प्पन का आधार ही खींच लेने जैसा होगा। यह तो जिस डाल पर मैं बैठा हूं, उसी को काटने का प्रयत्न करने जैसा हुआ।

11. आजकल वैद्यक-शास्त्र नाना प्रकार के चमत्कार दिखा रहा है। पशु की देह पर शल्यक्रिया करके उसके शरीर में- उस जीवित पशु के शरीर में रोग-जंतु उत्पन्न करते हैं और देखते हैं कि उन रोगों का उस पर क्या असर होता है। सजीव पशु को इस तरह महान कष्ट देकर जो ज्ञान प्राप्त किया जाता है, उसका उपयोग इस क्षुद्र मानव-देह को बचाने के लिए किया जाता है! और यह सब चलता है ‘भूत-दया’ के नाम पर। पशु के शरीर में जंतु पैदा करके उसकी लस निकालकर मनुष्य शरीर में डालते हैं। नाना प्रकार के भीषण कृत्य हो रहे हैं। जिस देह के लिए हम यह सब करते हैं, वह तो कच्चे कांच की तरह है, जो पल भर में ही फूट सकता है। वह कब फूटेगा, इसका जरा भी भरोसा नहीं। यद्यपि मानव देह की रक्षा के लिए ये सारे उद्योग हो रहे हैं, फिर भी अंत में अनुभव क्या आता है? ज्यों-ज्यों इस नाजुक देह को संभालने का प्रयत्न किया जाता है, त्यों-त्यों इसका नाश हो रहा है। यह प्रतीति हमें हो रही है, फिर भी इस देह को मोटी-ताजी करने का प्रयत्न जारी ही है।

12. हमारा ध्यान कभी इस बात की ओर नहीं जाता कि किस प्रकार का आहार करने से बुद्धि सात्त्विक होगी। मनुष्य देखता भी नहीं कि मन को अच्छा बनाने के लिए क्या करना चाहिए और किस वस्तु की सहायता लेनी चाहिए। वह तो इतना ही देखता है कि शरीर का वजन किस तरह बढ़ेगा। वह इसी की चिंता करता दीखता है कि जमीन पर मिट्टी उठकर उसके शरीर पर कैसे चिपक जाये, मिट्टी के लोंदे उसके शरीर पर कैसे लद जायें! पर जैसे थोपा हुआ गोबर का कंडा सूखने पर नीचे गिर पड़ता है, उसी तरह शरीर पर चढ़ाया यह मिट्टी का लेप, यह चरबी, अंत में गल जाती है और शरीर फिर अपनी असली स्थिति में आ जाता है। आखिर इसका मतलब क्या कि हम शरीर पर इतनी मिट्टी चढ़ा लें, इतना वजन बढ़ा लें कि शरीर उसका बोझ ही न सह सके? शरीर को इतना थुलथुल बनाया ही क्यों जाये? यह शरीर हमारा एक साधन है, अतः इसे ठीक रखने के लिए जो कुछ आवश्यक है, वह सब हमें करना चाहिए। यंत्र से काम लेना चाहिए। लेकिन क्या कहीं यंत्र का भी अभिमान- 'यंत्राभिमान' भी होता है? फिर इस शरीररूपी यंत्र के संबंध में भी हम इसी तरह विचार क्यों न करें?

13. सारांश, यह देह साध्य नहीं, साधन है। यदि हमारा यह भाव दृढ़ हो जाये, तो फिर शरीर का जो वृथा आडंबर रचा जाता है, वह न रहेगा। जीवन हमें निराले ही ढंग का दीखने लगेगा। फिर इस देह को सजाने में हमें गौरव का अनुभव नहीं होगा। वस्तुतः इस देह के लिए एक सादा कपड़ा काफी है। पर नहीं, हम चाहते हैं वह नरम हो, मुलायम हो, उसका बढ़िया रंग हो, सुंदर छपाई हो, अच्छे किनारे-बेल-बूटे हों, कलाबत्तू हो आदि। उसके लिए हम अनेक लोगों से तरह-तरह की मेहनत कराते हैं।' यह सब क्यों? उस भगवान को क्या अक्ल नहीं थी? यदि इस देह के लिए सुंदर बेल-बूटों और नक्काशी की जरूरत होती, तो जैसे बाघ के शरीर पर उसने धारियां डाल दी हैं, वैसे क्या तुम्हारे हमारे शरीर पर नहीं डाल देता? उसके लिए क्या यह असंभव था? वह मोर की तरह सुंदर पिच्छ हमें भी लगा सकता था; परंतु ईश्वर ने मनुष्य को एक ही रंग दिया है। उसमें जरा-सा दाग पड़ जाता है, तो उसका सौंदर्य नष्ट हो जाता है। मनुष्य जैसा है वैसा ही सुंदर है। परमेश्वर का यह उद्देश्य ही नहीं है कि मनुष्य देह को सजाया जाये। सृष्टि में क्या सामान्य सौंदर्य है? मनुष्य का काम इतना ही है कि वह अपनी आंखों से इसे निहारता रहे; परंतु वह रास्ता भूल गया है। कहते हैं कि जर्मनी ने हमारे रंग को मार दिया। अरे भाई, तुम्हारे मन का रंग तो पहले ही मर चुका, बाद में तुम्हें इस बनावटी रंग का शोक लगा! उसी के लिए तुम परावलंबी हो गये। व्यर्थ ही तुम इस शरीर-श्रृंगार के चक्कर में पड़ गये। मन को सजाना, बुद्धि का विकास करना, हृदय को सुंदर बनाना तो एक तरफ ही रह गया।

70. तत्त्वमसि

14. इसलिए भगवान ने इस तेरहवें अध्याय में जो विचार हमें दिया है, वह बड़ा कीमती है। 'तू देह नहीं, आत्मा है।' तत् त्वमसि- वह आत्मरूप तू है। यह बड़ा उच्च, पवित्र उद्गार है। पावन और उदात्त वचन है। संस्कृत-साहित्य में यह बड़ा ही महान विचार समाविष्ट किया गया है- "यह ऊपर का कवच, छिलका, तू नहीं है। वह असल अविनाशी फल तू है।" जिस क्षण मनुष्य के हृदय में यह विचार स्फुरित होगा कि 'सो तू है', 'यह देह मैं नहीं, वह परमात्मा मैं हूं'- यह भाव मन में जग जायेगा, उसी क्षण उसके मन में एक प्रकार का अननुभूत आनंद लहराने लगेगा। मेरे उस रूप को मिटाने का- नष्ट कर डालने का- सामर्थ्य संसार की किसी भी वस्तु में नहीं है, किसी भी व्यक्ति में नहीं है। यह सूक्ष्म विचार इस उद्गार में भरा हुआ है।

15. इस देह से परे अविनाशी और निष्कलंक जो आत्मतत्त्व है, वही मैं हूँ। उस आत्मतत्त्व के लिए मुझे यह शरीर मिला हुआ है। जब-जब उस परमेश्वरीय तत्त्व के दूषित हो जाने की संभावना होगी, तब-तब मैं उसे बचाने के लिए इस देह को फेंक दूंगा। परमेश्वरीय तत्त्व को उज्ज्वल रखने के लिए यह देह होमने को मैं सदा तैयार रहूंगा। मैं जो इस देह पर सवार होकर आया हूं, सो क्या इसलिए कि अपनी दुर्दशा कराऊं? देह पर मेरी सत्ता चलनी चाहिए। मैं इस देह का उपयोग करूंगा और इसके द्वारा हित-मंगल की वृद्धि करूंगा। आनंदें भरीन तिन्ही लोक- 'त्रिलोक में आनंद भरूंगा।' इस देह को मैं महान तत्त्वों के लिए फेंक दूंगा और ईश्वर का जयजयकार करूंगा। रईस आदमी कपड़ा मैला होते ही उसे फेंक देता है और दूसरा पहन लेता है, वैसे ही मैं भी करूंगा। काम के लिए इस देह की जरूरत है। जिस समय यह देह काम के लायक नहीं रह जायेगी, उस समय इसे फेंक देने में मुझे कोई हर्ज नहीं।

16. सत्याग्रह के द्वारा हमें यही शिक्षा मिलती है। देह और आत्मा, ये अलग-अलग चीजें हैं। जिस दिन मनुष्य के यह ध्यान में आयेगा, जब वह इस मर्म को समझ जायेगा, उसी दिन उसकी सच्ची शिक्षा की, वास्तविक विकास की शुरूआत होगी। उसी समय हमें सत्याग्रह सधेगा। अतः प्रत्येक को यह भावना हृदय में अंकित कर लेनी चाहिए। देह तो निमित्तमात्र साधन है, परमेश्वर का दिया हुआ एक औजार है। जिस दिन उसका उपयोग समाप्त होगा, उसी दिन उसे फेंक देना है। सर्दी के गरम कपड़े हम गर्मियों में फेंक देते हैं, रात को ओढ़े हुए कंबल सुबह हटा देते हैं, सुबह के कपड़े दोपहर को निकाल देते हैं, उसी तरह इस देह को समझो। जब तक देह का उपयोग है, तब तक उसे रखेंगे। जिस दिन इसका उपयोग नहीं रहेगा, उसी दिन यह देहरूपी कपड़ा फेंक देंगे। आत्मा के विकास के लिए भगवान यह युक्ति हमें बता रहे हैं।

71. जालिम की सत्ता समाप्त

17. जब तक हम यह नहीं समझ लेंगे कि देह से मैं अलग हूं, तब तक जालिम लोग, हम पर जरूर जुल्म ढाते रहेंगे, हमें बंदा, ‘गुलाम’ बनाते रहेंगे, हमें बेहाल कर डालेंगे। भय के कारण ही जुल्म शक्य होता है। एक राक्षस ने एक आदमी को पकड़ रखा था। वह उससे बराबर काम लेता रहता था। जब कभी वह काम न करता, तो राक्षस कहता- 'खा जाऊंगा, तुझे चट् कर डालूंगा।' शुरू में तो वह मनुष्य डरता रहा, परंतु जब वह धमकी असह्य हो गयी, तो उसने कहा- ' ले खा डाल। खाना हो तो खा जा।' पर राक्षस उसे थोड़े ही खा जानेवाला था। उसे एक बंदा, गुलाम चाहिए था। खा जाने पर उसका काम कौन करता? वह तो सिर्फ उसे खा जाने की धमकी दिया करता था, परंतु ज्यों ही यह जवाब मिला 'ले, खा जा', त्यों ही उसका जुल्म बंद हो गया। जालिम लोग यह जानते हैं कि ये लोग देह से चिपके रहने वाले हैं। इनकी देह को कष्ट पहुँचा कि ये गुलाम बने। परंतु जहाँ आपने देह की आसक्ति छोड़ दी तुरंत सम्राट बन जायेंगे। सारा सामर्थ्य आपके हाथ में आ जायेगा। फिर आप पर किसी का हुक्म नहीं चलेगा। जुल्म करने का आधार ही टूट जायेगा। उसकी बुनियाद ही इस भावना पर है कि 'देह मैं हूँ।' वे समझते हैं कि इनकी देह को सताया कि ये वश में आये। इसीलिए वे धमकी की भाषा बोलते हैं।

18. 'मैं देह हूं'- मेरा इस भावना के कारण ही दूसरों को मुझ पर जुल्म करने की सताने की इच्छा होती है। परंतु इंग्लैण्ड के शहीद क्रेन्मर ने क्या कहा था? "मुझे जलाते हो। अच्छा जला डालो। लो, पहले यह दाहिना हाथ जलाओ।" इसी तरह रिड्ले और लॅटिमर ने कहा था- "तुम जलाना चाहते हो? हमें कौन जला सकता है? हम तो धर्म की ऐसी ज्योति जला रहे हैं कि उसे कोई बुझा नहीं सकता। शरीररूपी इस मोमबत्ती को, इस चरबी को जलाकर सत तत्त्वों की ज्योति जलाये रखना तो हमारा काम ही है। देह मिट जायेगी, वह तो मिटने वाली ही है।"

19. सुकरात को विष देकर मारने की सजा दी गयी। उसने कहा- "मैं अब बूढ़ा हो गया हूँ। चार दिन के बाद देह छूटने वाली ही थी। जो मरने वाला था, उसे मारकर, आप लोग कौन-सी बहादुरी कर रहे हैं? जरा सोचो तो कि यह शरीर एक दिन अवश्य मरने वाला है। जो मर्त्य है, उसे मारने में कौन सी बहादुरी है?" जिस दिन सुकरात को विष दिया जाने वाला था, उससे पहली रात वह शिष्यों को आत्मा के अमरत्व की शिक्षा दे रहा था। शरीर में विष का प्रवेश होने पर उसे क्या-क्या वेदनाएं होंगी, इसका वर्णन वह मजे से कर रहा था। उसे उसकी रत्ती भर भी चिंता न थी। आत्मा की अमरता संबंधी यह चर्चा समाप्त होने पर उसके एक शिष्य ने पूछा- "मरने पर आपकी अंत्येष्टि कैसे की जाये?" उसने जवाब दिया- "खूब, वे मारेंगे और तुम गाड़ोगे! तो क्या वे मारने वाले मेरे दुश्मन और तुम गाड़ने वाले मुझसे बड़ा प्रेम करने वाले हो? वे अक्लमंदी से मुझे मारेंगे और तुम समझदारी से मुझे गाड़ोगे? तुम कौन हो मुझे गाड़ने वाले? मैं तुम सबको गाड़कर शेष बचने वाला हूँ। किसमें गाड़ोगे मुझे? मिट्टी में या नास में? मुझे न कोई मार सकता है न कोई गाड़ ही सकता है। अब तक मैंने क्या समझाया तुम लोगों को? आत्मा अमर है, उसे कौन मार सकता है, कौन गाड़ सकता है?" और सचमुच आज दो-ढाई हजार वर्षों से वह महान सुकरात सबको गाड़कर जिंदा है।

72. परमात्म-शक्ति पर विश्वास

20. सारांश, जब तक देह की आसक्ति, भय है, तब तक वास्तविक रक्षा नहीं हो सकती। तब तक सतत डर लगा रहेगा। यह डर बना रहेगा कि कहीं नदीं में सांप आकर काट न खाये, चोर आकर घात न कर जाये। मनुष्य सिरहाने डंडा लेकर सोता है। ‘क्यों?’ तो कहता है- 'पास में रखना अच्छा है, कहीं चोर-वोर आ जाये तो? अरे भले आदमी! कहीं चोर वही डंडा उठाकर तुम्हारे सिर पर मार दे तो? चोर यदि डंडा लाना भूल गया हो, तो तुम उसके लिए पहले से ही तैयारी कर रखते हो। तुम किसके भरोसे सोते हो? उस समय तो तुम दुनिया के हाथ में रहते हो। तुम जागते होगे, तभी न बचाव करोगे? नींद में तुम्हारी रक्षा कौन करेगा?

 

21. मैं किसी-न-किसी शक्ति पर विश्वास करके सोता हूँ। जिस शक्ति पर भरोसा रखकर बाघ, गाय आदि जानवर सोते हैं, उसी के भरोसे मैं भी सोता हूँ। बाघ को भी तो नींद आती है। जो सारी दुनिया से वैर होने के कारण हर घड़ी पीछे देखता है, ऐसा सिंह भी सोता ही है। उस शक्ति पर यदि विश्वास न होता, तो कुछ बाघ सोते और कुछ जगकर पहरा देते- ऐसी व्यवस्था उन्हें करनी पड़ती। जिस शक्ति पर विश्वास रखकर क्रूर ऐसे भेड़िया, बाघ, सिंह आदि जीव भी सोते हैं, उसी विश्वव्यापक शक्ति की गोद में मैं भी सो रहा हूँ। मां की गोद में बच्चा निश्चिंत सोता है। वह मानो उस समय दुनिया का बादशाह होता है। हमें चाहिए कि आप और हम भी उसी विश्वंभर माता की गोद में इसी तरह प्रेम, विश्वास और ज्ञानपूर्वक सोने का अभ्यास करें। जिस शक्ति के आधार पर मेरा यह सारा जीवन चल रहा है। उसका मुझे अधिकाधिक परिचय कर लेना चाहिए। उस शक्ति की मुझे उत्तरोत्तर प्रतीति होनी चाहिए। इस शक्ति में मुझे जितना विश्वास पैदा होगा, उतना ही अधिक मेरा रक्षण हो सकेगा। जैसे-जैसे मुझे इस शक्ति का अनुभव होता जायेगा, वैसे-वैसे मेरा विकास होता जायेगा। इस तेरहवें अध्याय में इसका किंचित क्रम भी दिग्दर्शित किया गया है।

73. परमात्म-शक्ति का उत्तरोत्तर अनुभव

22. जब तक देहस्थित आत्मा का विचार नहीं आता, तब तक मनुष्य साधारण क्रियाओं में ही तल्लीन रहता है। भूख लगी तो खा लिया, प्यास लगी तो पानी पी लिया, नींद आयी तो सो गये। इससे अधिक वह कुछ नहीं जानता। इन्हीं बातों के लिए वह लड़ेगा, इन्हीं की प्राप्ति का लोभ मन में रखेगा। इस तरह इन दैहिक क्रियाओं में ही वह मग्न रहता है। विकास का आरंभ तो इसके बाद होता है। इस समय तक आत्मा सिर्फ देखती रहती है। मां जिस तरह कुएं की ओर रेंगते जाने वाले बच्चे के पीछे सतत सतर्क खड़ी रहती है, उसी प्रकार आत्मा हम पर निगाह रखे खड़ी रहती है। शांति के साथ वह सब क्रियाओं को देखती है। इस स्थिति को ‘उपद्रष्टा’- साक्षी रूप से सब देखने वाला कहा है।

 

23. इस अवस्था में आत्मा देखती है, परंतु अभी वह सम्मति नहीं देती। परंतु यह जीव, जो अब तक अपने को देहरूप समझकर सब क्रिया, सब व्यवहार, करता है, वह आगे चलकर जागता है। उसे भान होता है कि अरे, मैं पशु की तरह जीवन बिता रहा हूँ। जीव जब इस तरह विचार करने लगता है तब उसकी नैतिक भूमिका शुरू होती है। तब पग-पग पर वह उचित-अनुचित का विचार करता है। विवेक से काम लेने लगता है। उसकी विश्लेषण-बुद्धि जाग्रत होती है। स्वैर क्रियाएं रुकती हैं। स्वच्छंदता की जगह संयम आता है।

 

24. जब जीव इस नैतिक भूमिका में आता है, तब आत्मा केवल चुप बैठकर नहीं देखती, वह भीतर से अनुमोदन करती है। ‘शाबाश’ ऐसी धन्यता की आवाज अंदर से आती है। अब आत्मा केवल ‘उपद्रष्टा’ न रहकर ‘अनुमंता’ बन जाती है।

कोई भूखा अतिथि द्वार पर आ जाये, आप अपनी परोसी थाली उसे दे दें और फिर रात को अपनी इस सत्कृति का स्मरण हो, तो देखिए मन को कितना आनंद होता है! भीतर से आत्मा की हल्की-सी आवाज आती है, ‘बहुत अच्छा किया’! मां जब बच्चे की पीठ पर हाथ फिराकर कहती है- "अच्छा किया बेटा", तो उसे ऐसा लगता है, मानो दुनिया सारी बख्शिश उसे मिल गयी। उसी तरह हृदयस्थ परमात्मा के ‘शाबाश बेटा’, शब्द हमें प्रोत्साहन और प्रेरणा देते हैं, ऐसे समय जीव भोगमय जीवन छोड़कर नैतिक जीवन की भूमिका में आ खड़ा होता है।

 

25. इसके बाद की भूमिका है - नैतिक जीवन में कर्तव्य करते हुए अपने मन के सभी मैलों को धोने का यत्न करना! परंतु जब मनुष्य ऐसा प्रयत्न करते-करते थकने लगता है, तब जीव ऐसी प्रार्थना करने लगता है- 'हे भगवन! मेरे प्रयत्नों की, मेरी शक्ति की पराकाष्ठा हो गयी। मुझे अधिक शक्ति दे, अधिक बल दे।' जब तक मनुष्य को यह अनुभव नहीं होता कि अपने सभी प्रयत्नों के बावजूद वह अकेला ही पर्याप्त नहीं है, तब तक प्रार्थना का मर्म उसकी समझ में नहीं आता। अपनी सारी शक्ति लगाने पर भी, जब वह पर्याप्त नहीं जान पड़ती, तब आर्तभाव से द्रौपदी की तरह परमात्मा को पुकारना चाहिए। परमेश्वर की कृपा और सहायता का स्त्रोत तो सतत बहता ही रहता है। जिस किसी को प्यास लग रही हो, वह अपना हक समझकर उसमें से पानी पी सकता है। जिसे कमी पड़ती हो, वह मांग ले। इस तरह का संबंध इस तीसरी भूमिका में आता है। परमात्मा और अधिक निकट आता है। अब वह केवल शाब्दिक शाबाशी न देते हुए सहायता करने के लिए दौड़ आता है।

73. परमात्म-शक्ति का उत्तरोत्तर अनुभव

26. पहले परमेश्वर दूर खड़ा था। गुरु जिस तरह शिष्य से यह कहकर कि 'सवाल हल करो' दूर खड़ा रहता है, उसी तरह जब तक जीव भोगमय जीवन में लिप्त रहता है, तब तक परमात्मा दूर खड़ा रहता है। वह कहता है- 'ठीक है, मारने दो हाथ-पैर।' फिर जीव नैतिक भूमिका में आता है। तब परमात्मा केवल तटस्थ नहीं रहता। जीवन के हाथ से सत्कर्म हो रहा है, ऐसा देखते ही भगवान धीरे-से झांकता है और कहता है- 'शाबाश!' इस तरह सत्कर्म होते-होते जब चित्त के स्थूल मैल धुल जाते हैं, सूक्ष्म मैल का धुलने का समय आता है और जब उसके सारे प्रयत्न थकने लगते हैं, तब वह परमात्मा को पुकारता है और वह 'आया' कहकर दौड़ आता है। भक्त का उत्साह कम पड़ते ही वह वहाँ आ खड़ा होता है।

जगत् का सेवक सूर्यनारायण आपके द्वारा पर सदैव खड़ा ही है। बंद द्वार को तोड़कर सूर्य भीतर नहीं घुसेगा, क्योंकि वह सेवक है। वह स्वामी की मर्यादा का पालन करता है। वह दरवाजे को घक्का नहीं देता। भीतर मालिक सोया है, इसलिए सूर्यरूपी सेवक दरवाजे के बाहर खड़ा रहता है। जरा-सा दरवाजा खोलते ही वह सारा-का सारा प्रकाश लेकर भीतर घुस आता है और अंधेरा दूर कर देता है। परमात्मा भी ऐसा ही है। उससे मदद मांगी कि वह बांह फैलाकर आया ही। भीमा के किनारे (पंढरपुर में) कमर पर हाथ रखकर वह तैयार ही खड़ा है।

 उभारूनि बाहे। विठो पालवीत आहे॥ (बांह उठाकर विठ्ठल बुला रहे हैं)। ऐसा वर्णन तुकाराम आदि ने किया है। नाक खुली रखी कि हवा भीतर घुसी। दरवाजा जरा-सा खोला कि प्रकाश भीतर आया। वायु और प्रकाश के दृष्टांत भी मुझे अधूरे मालूम होते हैं। उनकी अपेक्षा भी परमात्मा अधिक समीप, अधिक उत्सुक है। वह उपद्रष्टा, अनुमंता न रहकर 'भर्ता'- सब तरह सहायक- बनता है। मन की मलिनता मिटाने के लिए असहाय होकर जब हम पुकारते हैं- मारी नाड तमारे हाथे हरि संभाळजो रे; हम प्रार्थना करते हैं- तू ही एक मेरा मददगार है, तेरा आसरा मुझको दरकार है; तब फिर वह दयाधन कैसे दूर रहेगा? भक्त की सहायता करने वाला वह भगवान, अधूरे को पूरा करने वाला वह प्रभु, दौड़ पड़ता है। तब वह रैदास के चमड़े धोता है, सजन कसाई का मांस बेचता है, कबीर की चादर बुनता है और जनाबाई के साथ चक्की पीसता है।

27. इसके बाद की सीढ़ी है- परमेश्वर के कृपा-प्रसाद से कर्म का जो फल मिले, उसे स्वयं न लेकर उसी को अर्पण कर देना। इस भूमिका में जीव परमेश्वर से कहता है- "तेरे ये फल तू ही ले।" नामदेव धरना देकर बैठ गया कि "प्रभु, तुझे दूध पीना ही पड़ेगा।" कितना मधुर प्रसंग है! वह सारा कर्मफलरूपी दूध नामदेव भगवान को अर्पण कर रहा है। इस तरह जीवन की सारी पूंजी, सारी कमाई जिस परमात्मा की कृपा से प्राप्त हुई, उसी को वह समर्पित करनी है। धर्मराज स्वर्ग में चरण रखने वाले ही थे कि उनके साथ के कुत्ते को आगे नहीं जाने दिया गया। तब उन्होंने अपने सारे जीवन का पुण्यफल - स्वर्गलाभ - एक क्षण में छोड़ दिया। इसी तरह भक्त भी सारा फल-लाभ तत्काल ईश्वरार्पण कर देता है। ‘उपद्रष्टा’, ‘अनुमंता’‚ ‘भर्ता’- इन स्वरूपों में प्रतीत होने वाला परमात्मा अब ‘भोक्ता’ हो जाता है। अब जीव उस भूमिका में आ जाता है, जब परमात्मा ही इस शरीर में भोगों को भोगता है।

28. इसके बाद संकल्प करना भी छोड़ देना है। कर्म में तीन सीढ़ियां आती हैं। पहले हम संकल्प करते हैं, फिर कार्य करते हैं और बाद में फल आता है। कर्म के लिए प्रभु की सहायता लेकर जो फल मिला, वह भी उसी को अर्पण कर दिया। कर्म करने वाला परमेश्वर, फल चखने वाला भी परमेश्वर! अब उस कर्म का संकल्प करने वाला भी परमेश्वर ही हो जाने दो। इस प्रकार कर्म के आदि, मध्य और अंत में सर्वत्र प्रभु को ही रहने दो। ज्ञानदेव ने कहा है-

माळीये जेउतें नेलें। तेउतें निवांत चि गेलें।

तया पाणिया ऐसें केलें। होआवें गा।

-'माली जिधर ले जाये, उधर ही चुपचाप चले जाने वाले पानी की तरह बनो।' माली पानी को जिधर ले जाना चाहता है, उधर ही वह बिना चीं-चपड़ किये चला जाता है। माली की पसंद के फल-फूल के पौधों को पानी पोसता और बढ़ाता है। इसी तरह मेरे हाथों जो होना है, वह उसी को तय करने दो। अपने चित्त के सभी संकल्पों की जिम्मेदारी मुझे उसी पर सौंपने दो। यदि मैंने अपना सारा बोझ घोड़े पर डाल ही दिया है, तो बाकी बोझा मैं अपने सिर पर क्यों लादकर बैठूं? वह भी घोड़े की पीठ पर ही क्यों न लाद दूं? अपने सिर पर बोझ रखकर भी यदि मैं घोड़े पर बैठूंगा, तो भी बोझ घोड़े पर ही पड़ेगा, फिर सारा ही बोझ उसकी पीठ पर क्यों न लाद दूं? इस तरह जीवन की सभी हलचल, नाच-कूद, फूलना-फुलाना, सब कुछ कराने वाला अंत में परमात्मा ही हो जाता है। मेरे जीवन का वह ‘महेश्वर’ ही बन जाता है। इस तरह विकास होते-होते सारा जीवन ही परमेश्वरमय हो जाता है, केवल देह का पर्दा ही बाकी रहता है। वह हटते ही जीव और शिव, आत्मा और परमात्मा एक हो जाते हैं।

29. इस प्रकार उपद्रष्टानुमंता च भर्ता भोक्ता महेश्वरः- इस स्वरूप में हमें परमात्मा का उत्तरोत्तर अधिकाधिक अनुभव करना है। प्रभु पहले केवल तटस्थ रहकर देखता है। फिर नैतिक जीवन का आरंभ होने पर हमारे हाथों से सत्कर्म होने लगते हैं, तब वह हमें 'शाबाशी' देता है। फिर चित्त के सूक्ष्म मैल धो डालने के लिए, अपने प्रयत्नों को अपर्याप्त देखकर भक्त जब पुकारता है, तो वह अनाथ-नाथ सहायता के लिए दौड़ पड़ता है। उसके बाद फल को भी भगवान को अर्पण करके उसे ‘भोक्ता’ बना देना और अंत में सभी संकल्प उसी को अर्पण करके सारा जीवन हरिमय बनाना है। यही मानव का अंतिम साध्य है। ‘कर्मयोग’ और ‘भक्तियोग’ रूपी दो पंखों से उड़ते हुए साधक को इस अंतिम मंजिल तक जा पहुँचना है।

74. नम्रता, निर्दम्भता आदि मूलभूत ज्ञान-साधना

30. यह सब करने के लिए नैतिक साधना की मजबूत बुनियाद चाहिए। सत्य-असत्य का विवेक करके सत्य को ही सदा ग्रहण करना चाहिए। सार-असार का विचार करके सार ही लेना चाहिए। सीप को फेंककर मोती ग्रहण करना चाहिए। इस प्रकार जीवन का श्रीगणेश करना है। फिर आत्म-प्रयत्न और परमेश्वरीय कृपा के बल पर ऊपर चढ़ते जाना है। इस सारी साधना में यदि हम देह से आत्मा को अलग करने का अभ्यास डाल लें, तो हमें बड़ी मदद मिलगी। ऐसे समय मुझे ईसा का बलिदान याद आता है। उनके शरीर में कीलें ठोंक-ठोंककर, उनके प्राण ले रहे थे। कहते हैं, उस समय उनके मुंह से उद्गार निकले- 'भगवन, इतनी यातनाएं क्यों देते हैं?' किंतु फौरन भगवान ईसा ने अपने को संभाला और कहा- 'प्रभु, तेरी ही इच्छा पूर्ण हो। इन लोगों को क्षमा कर। ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं।' ईसा के इस उदाहरण में बड़ा रहस्य भरा है। देह से आत्मा को कितना अलग करना चाहिए, इसका यह प्रतीक है। कहाँ तक मंजिल तय करनी है, कहाँ तक वह तय की जा सकती है, यह ईसा मसीह के जीवन से मालूम होता है, देह एक छिलके की तरह अलग हो रही है- यहाँ तक मंजिल आ पहुँची है। जब-जब आत्मा को देह से अलग करने का विचार मेरे मन में आता है, तब-तब ईसा मसीह का यह जीवन मेरी आंखों के सामने आ जाता है। देह से सर्वथा पृथक हो जाने का, उससे मानो संबंध टूट जाने का उदहारण ईसा मसीह का जीवन पेश करता है।

31. देह और आत्मा का यह पृथक्करण तब तक शक्य नहीं है, जब तक सत्य-असत्य का विवेक न हो। यह विवेक, यह ज्ञान, हमारी रग-रग में व्याप्त हो जाना चाहिए। ज्ञान का अर्थ हम करते हैं 'जानना'। परंतु 'बुद्धि से जानना', यह ज्ञान नहीं है। मुंह में कौर डालना भोजन कर लेना नहीं है। मुंह में डाला हुआ चबाकर गले में जाना चाहिए और वहाँ से पेट में जाकर, पचकर उसका रस, रक्त सारे शरीर में पहुँचकर पुष्टि मिलनी चाहिए। ऐसा होगा तभी वह सच्चा भोजन होगा। उसी तरह कोरे बुद्धिगत ज्ञान से काम नहीं चल सकता। वह जानकारी, वह ज्ञान सारे जीवन में व्याप्त होना चाहिए, हृदय में संचरित होना चाहिए। हमारे हाथ, पांव, आंख आदि इंद्रियों के द्वारा वह ज्ञान प्रकट होना चाहिए। ऐसी स्थिति हो जानी चाहिए कि सारी ज्ञानेंद्रियां और कर्मेद्रियां विचारपूर्वक ही सब कर्म कर रही है। इसलिए इस तेरहवें अध्याय में भगवान ने ज्ञान की बहुत बढ़िया व्याख्या की है। स्थितप्रज्ञ के लक्षण की तरह ही ज्ञान के लक्षण हैं- अमानित्वमदंभित्वमहिंसा क्षांतिरार्जवम्। ऐसे बीस गुण भगवान ने बताये हैं। वे केवल यह कहकर नहीं रुके कि इन गुणों को ‘ज्ञान’ कहते हैं, बल्कि यह भी स्पष्ट बताया कि इसके विपरीत जो कुछ है, वह अज्ञान है। ज्ञान की जो साधना बतायी, उसी का अर्थ है ज्ञान। सुकरात कहता है कि 'सद्गुण को ही मैं ज्ञान मानता हूँ।' साधना और साध्य, दोनों एक रूप ही हैं।

32. गीता के इन बीस साधनों को ज्ञानदेव ने अठारह ही कर दिये हैं। उन्होंने इनका वर्णन बड़ी हार्दिकता से किया है। इन गुणों से संबंध रखने वाले केवल पांच ही श्लोक भगवद्गीता में हैं; परंतु ज्ञानदेव ने अपनी ज्ञानेश्वरी में इन पर सात सौ ओवियां (छंद) लिखी हैं। वे इस बात के लिए बड़े चिंतित थे कि समाज में सद्गुणों का विकास हो, सत्यस्वरूप परमेश्वर की महिमा फैले। इन गुणों का वर्णन करते हुए उन्होंने अपना सारा अनुभव उन ओवियों में उड़ेल दिया है। मराठी भाषा-भाषियों पर उनका यह अनंत उपकार है। ज्ञानदेव के रोम-रोम में ये गुण व्याप्त थे। भैंसे की पीठ पर जो चाबुक लगाया गया, उसका निशान ज्ञानदेव की पीठ पर उभर आया। भूतमात्र के प्रति इतनी दयार्द्रता उनमें थी। ज्ञान देव के ऐसे करुणापूर्ण हृदय से ‘ज्ञानेश्वरी’ प्रकट हुई हैं। इन गुणों का उन्होंने विवेचन किया। उनका गुण-वर्णन हम पढ़ें, मनन करें और हृदय में भर लें। ज्ञानदेव की यह मधुर भाषा मैं चख सका इसके लिए मैं अपने को धन्य मानता हूँ। उनकी मधुर भाषा मेरे मुंह में आकर बैठ जाये, इसके लिए यदि मुझे फिर से जन्म लेना पड़े, तो मैं धन्यता का ही अनुभव करूंगा। अस्तु। सार यह कि उत्तरोत्तर अपना विकास करते हुए, आत्मा को देह से पृथक करते हुए सब लोग अपने जीवन को परमेश्वरमय बनाने का यत्न करें।

लोकप्रिय विषय

आज का विषय